Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss: इस हफ्ते कुल 6 खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, इन 2 के...

Bigg Boss: इस हफ्ते कुल 6 खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, इन 2 के बाहर होने का सबसे ज्यादा चांस?

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/Evis_1793535751413_a2IB_1793535757975_8KDa_82604a48-96a7-49f5-a1b1-15594811037b_5UuR.jpg

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 से अगला कौन सा एविक्शन होने वाला है?

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ का सफर धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ रहा है। इस हफ्ते भी कई कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं और देखना यह है कि अब कौन सा खिलाड़ी घर से बेघर होगा। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले एक प्लेटफॉर्म ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इस हफ्ते मनीष गोयल, उदिति सिंह, माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के सिर पर तलवार लटक रही है। ये सभी खिलाड़ी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

टोटल 6 कंटेस्टेंट हुए हैं नॉमिनेट

चेन रिएक्शन नॉमिनेशन टास्क में कैप्टन कनिका को एक खास पावर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने माही विज को नॉमिनेट किया था। बारी माही की आई तो उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे के नॉमिनेट कर दिया। आम्रपाली दुबे ने जहां अरिश्फा खान को निशाना बनाया, वहीं अरिश्फा ने स्काउट ओपी को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया। स्काउट ओपी ने उदिति सिंह को नॉमिनेट किया और उदिति ने मनीष गोयल का नाम लिया। इस तरह कुल मिलाकर इस हफ्ते 6 खिलाड़ी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

मनीष गोयल ने रोका चेन रिएक्शन

नॉमिनेशन का यह सिलसिला आगे भी बढ़ सकता था। लेकिन बिग बॉस ने मनीष गोयल को एक खास पावर देते हुए कहा कि अगर वह चाहें तो यह सिलसिला आगे बढ़ा सकते हैं, या फिर वह चाहें तो इस चेन रिएक्शन को यहीं पर रोक सकते हैं। बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुए मनीष गोयल ने इस चेन रिएक्श को यहीं पर रोक दिया और इस तरह उनके समेत बाकी कंटेस्टेंट (जिनका नाम आया) नॉमिनेट हो गए। अब देखना यह है कि अगले एविक्शन में किसे बिग बॉस हाउस से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।

कमेंट बॉक्स में क्या बोली ऑडियंस?

बात पब्लिक रिएक्शन की करें तो एक यूजर ने लिखा- उदिति को पता है कि सबसे कम वोट मनीष को ही आएंगे। वहीं दूसरे ने लिखा- उदिति बहुत समझदारी से खेल रही है, उसने एक कमजोर खिलाड़ी को नॉमिनेट किया है, ताकि कहीं वह बाहर ना हो जाए। एक फॉलोअर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अगर दो लोग एविक्ट हुए तो मनीष और आम्रपाली बाहर होंगे। अगर सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट बाहर हुआ तो सिर्फ मनीष बाहर होगा। देखना यह है कि बिग बॉस हाउस में इस बार किसका टिकट कटने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN