Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : अरिजीत सिंह को लेकर नेशनल टीवी पर ये...

Bigg Boss 20 : अरिजीत सिंह को लेकर नेशनल टीवी पर ये क्या बोल गए काजी तौकीर, बोले- वो तो…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/qua_1789222172633_83b51626-4efd-4e10-b8e6-bad4fb8bae56_1789222185814_6c6f0b8b-42e6-4bf6-b130-2039e13b5da9_787b8b3d-d985-4a48-8de6-79fdc791caae_bd767212-e382-4f43-a40c-e99e1a055612.jpg

काजी तौकीर बिग बॉस शो में अपने दोस्त और सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर बात करते रहते हैं। अब काजी ने अरिजीत को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपने एंटरटेनिंग बिहेवियर से छाए हुए हैं। वह अपनी हरकतों से सबको हंसाते रहते हैं। अब काजी ने अपने दोस्त और बॉलीवुड के हिट सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह के बारे में कुछ बातें बताईं। काजी बोलते हैं कि अगर मैं क्रेजी हूं ना तो अरिजीत सिंह क्रेजीपन का बाप है।

8 घंटे तक सितार बजाते अरिजीत

दरअसल, काजी, अरिजीत को लेकर बोलते हैं कि भाई मैं बता रहा हूं। वो बंदा मेरी लाइफ है। काजी फिर अरिजीत के म्यूजिक को लेकर पैशन को लेकर बात करते हैं। वह बोलते हैं, अरिजीत का फाइटिंग स्पिरिट क्रेजी है। वो 8 घंटे तक नहीं थकता। सितार लेके बैठता है। शुरू जब किया उसने तो टाइम का कुछ पता नहीं चल रहा है। 6 घंटे 7 घंटे लगातार। उसी चीज में खोया हुआ रहता है।

अरिजीत को है संगीत का शौक

काजी फिर बोलते हैं कि मुझे कपड़ों का शौक है, उसके लिए पता है मजा क्या है? प्रोसेस…उसका संगीत।

काजी बोले अरिजीत के लिए है काफी रिस्पेक्ट

जब काजी से अरिजीत के फेवरेट सॉन्ग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा तुम ही हो फिल्म आशिकी का जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। काजी बोलते हैं कि वह इस गाने को उन्हें ही डेडिकेट करते हैं। वह बोलते हैं कि दोनों के बीच काफी क्लोज बॉन्ड है और उनके मन में अरिजीत की इतनी रिस्पेक्ट है कि अल्फाज कम पड़ जाए।

काजी बोलते हैं अरिजीत को बहुत प्यार करते हैं

काजी फिर कैमरे की तरफ देखते हैं और बोलते हैं, आई लव यू भाई, अरिजीत भाई। हम सब अरिजीत भाई को प्यार करते हैं। पूरा देश अरिजीत भाई को प्यार करता है। कुछ बोलने की बात ही नहीं है।

काजी बोले अरिजीत क्रेजीपन का बाप है

अमन ने जब काजी को कहा कि वे नेशनल टीवी पर ये स्टेटमेंट दे रहे हैं तो काजी बोलते हैं कि अरिजीत को इससे फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद काजी बोलते हैं कि वो अलग लेवल का बंदा है। वह पागल साइंटिस्ट है। अगर मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप है।

अरिजीत बोले थे काजी के लिए बिग बॉस देखेंगे

बता दें कि इससे पहले काजी के बिग बॉस आने पर अरिजीत ने सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करते हुए लिखा था, ‘अब मैं लाइफ में पहली बार बिग बॉस देखने वाला हूं क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी है उधर।’

वहीं हाल ही में काजी ने पिछले एपिसोड में गाना गाया था। उनके गाने को सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स ने उनकी तारीफ की थी। आम्रपाली दुबे बोलती हैं कि तुम्हारी आवाज इतनी अच्छी है तभी तुम्हें पूरे देश ने वोट किया था गुरुकुल के समय।

काजी ने कहा मैं अच्छा नहीं गाता था

वहीं काजी फिर बोलते हैं मैं उस प्यार के लिए सभी का शुक्रगुजार हूं, लेकिन मैं तब अच्छा नहीं गाता था।

जब अरिजीत को हराकर काजी जीते थे गुरुकुल

बता दें कि काजी और अरिजीत सिंह शो गुरुकुल में कंटेस्टेंट थे, लेकिन अरिजीत जहां छठे नंबर पर आए थे। वहीं काजी ने इस शो को जीता था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN