Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: यंग डीएसए ने किया लव पर भद्दा कमेंट, बिग...

Bigg Boss 20: यंग डीएसए ने किया लव पर भद्दा कमेंट, बिग बॉस हाउस में फिर हुआ घमासान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/Yung_DSA_Love_1790593056730_xahB_1790593060235_5VU3_80a95177-cbea-4d9f-a934-ed5eb33cb86b_NcYt.jpg

Bigg Boss 20 Yung DSA and Love Gill: यंग डीएसए और लव गिल के बीच हुआ झगड़ा। जानिए किस बात पर यंग से रूठ गईं लव गिल।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में हर बढ़ते दिन के साथ ड्रामा और एक्शन बढ़ता जा रहा है। हर कंटेस्टेंट पब्लिक की नजर में चमकने और अपनी अलग इमेज बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक बिग बॉस हाउस में लव गिल और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ है। शो की लाइव फीड में यह दिखाया जा चुका है और अपकमिंग एपिसोड में हमें यह टीवी पर और भी ज्यादा ड्रमैटिक अंदाज में देखने को मिलेगा। हुआ यह कि लव गिल का सुबह गुल्लू के साथ डांस करना यंग को पसंद नहीं आया और यहीं से इस सारे झगड़े की शुरुआत हुई।

किस बात पर आपस में भिड़े ये दोनों?

मॉर्निंग सॉन्ग पर लव गिल का कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ डांस करना यंग डीएसए को रास नहीं आया। उनका गैंग बिखर जाने की वजह से पहले ही मायूस बैठे यंग डीएसए ने लव गिल पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया, जो लव को बहुत चुभ गया। यंग की इस बात से लव गिल बहुत ज्यादा हर्ट हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। सिर्फ लव गिल का गुल्लू के साथ डांस करना यंग को इतना चुभ गया कि उन्होंने लव गिल से यह तक कह दिया, “अंग में चढ़ रही थी उसके।” लव ने कहा कि यंग का यह कहना उनके लिए बाहर इमेज खराब कर सकता है।

भाई वाली वाइब दे रहे ये दो कंटेस्टेंट

लव गिल ने यह भी कहा कि इससे पहले भी लोग उनके बारे में इस तरह के कमेंट कर चुके हैं। बाद में यंग ने भले ही माफी मांग ली और सफाई दी कि उनका वह मतलब नहीं था। लेकिन इस बीच पूरा ग्रुप उन्हें समझाता नजर आया। एक तरफ जहां यंग और लव के बीच का यह बड़ा झगड़ा शो में एक नाटकीय ट्विस्ट ले आया है, वहीं दूसरी तरफ घर के भीतर दोनों की केमिस्ट्री आगे क्या मोड़ लेगी यह भी देखना दिलचस्प होगा। बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- लव और स्काउट घर के भीतर भाइयों वाली वाइब दे रहे हैं, जो हर वक्त अपनी बहनों पर नजर बनाए रखते हैं।

थोड़ा अजीब है लड़कों के प्रति रवैया

एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि उन्हें इस बात को मान लेना चाहिए कि यंग ने एक बार फिर से मिसोजिनिस्ट कमेंट किया है। किसी ने कहा कि मुझे लगता है कि यंग का कमेंट गलत नहीं था और वाकई लव का रवैया लड़कों के प्रति थोड़ा अजीब सा रहता है, तो किसी को यह सिर्फ गेम प्लान लगा। जहां एक तरफ लव और यंग वाले एंगल पर लोगों का रिएक्शन मिला जुला है, वहीं देखना होगा कि इस बारे में वीकेंड का वार पर सलमान खान का रिएक्शन क्या रहता है। क्योंकि अगर यह मुद्दा बड़ा हुआ, तो इसमें कोई शक नहीं कि सलमान खान इस बारे में सवाल पूछते नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN