Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 Contestant: कंटेस्टेंट जिसे मिला एल्विश और कैरी का सपोर्ट,...

Bigg Boss 20 Contestant: कंटेस्टेंट जिसे मिला एल्विश और कैरी का सपोर्ट, सिर्फ गेमिंग से कमाते हैं महीने के 30 लाख रुपये!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/ELVISH_TANMAY_CARRY_06_09_1788717018974_826d506d-ae46-495f-9503-1fb7aa669c30_1788717049267_62906d1f-8b5c-46cd-b080-4d86e412f32c_90b85ef2-a8cc-4580-89a6-eeb669dd90f0_aad7b088-bec1-4b72-bfef-4b01516580dc.png

Who is Tanmay Singh: बिग बॉस 20 में इस साल 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में एक नाम ई-गेमर तन्मय सिंह का है। तन्मय सिंह ने बताया कि वो गेमिंग से एक महीने में 30 लाख रुपये कमाते हैं। 

बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल घर के अंदर 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में एक कंटेस्टेंट् ऐसा भी है जिसे एल्विश यादव, कैरी मिनाटी और अभिषेक मल्हान जैसे कंटेंट क्रिएटर्स का सपोर्ट मिला है। इस कंटेस्टेंट का नाम है तन्मय सिंह। इन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में स्काउट ओपी के नाम से जाना जाता है। तन्मय ने जब सलमान खान को अपनी कमाई बताई तो एक्टर भी हैरान रह गए।

कौन हैं तन्मय सिंह?

तन्मय सिंह एक ई-गेमर हैं। वो भारत के सबसे फेमस प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स प्लेयर, गेमर और कंटेंट क्रिएटर में से एक हैं। उन्होंने ‘पबजी मोबाइल’ से अपनी पहचान बनाई और बाद में ‘बीजीएमआई’ (BGMI) के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बन गए। तन्मय को गेमिंग वीडियो, लाइव स्ट्रीम, व्लॉग और मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है। तन्मय ने अपने ई-स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी।

तन्मय को कैसे मिला स्काउट नाम?

सलमान खान ने तन्मय से पूछा कि उनका नाम स्काउट कैसे पड़ा? इस सवाल का जवाब देते हुए तन्मय ने बताया, “बचपन में मैं शूटिंग गेम बहुत खेलता था। अब भी खेलता हूं, लेकिन उस वक्त एक बहुत वीक गन आती थी, स्काउट नाम होता था उसका। उसे कोई इस्तेमाल नहीं कर पाता था। मैं उस गन से बढ़िया हेडशॉट मारता था, तो दोस्तों ने स्काउट नाम रख दिया।”

कैरी मिनाटी, एल्विश और अभिषेक का सपोर्ट

तन्मय जब स्टेज पर आए तो सलमान ने उन्हें उनके दोस्तों की तरफ से आए मैसेज सुनाए। सबसे पहले स्क्रीन पर कैरी मिनाटी का वीडियो आया। वीडियो में कैरी मिनाटी कहते हैं- “मुझे अभी भी याद है, आज से 6-7 साल पहले जब मैंने तुझे देखा था, तू खैंच के चार लोगों पर चिल्ला रहा था। और आज क्या बात है…ऑल द बेस्ट दूसरे कंटेस्टेंट्स को जिन्हें तुझे झेलना पड़ेगा।” अभिषेक ने कहा, “स्काउट ओपी भाई गेमिंग बहुत हो गई है पीसी पर, अब बारी है रियल टाइम गेमिंग करने की। बहुत अच्छा खेलना, बहुत प्यार से खेलना, जिम्मेदारी से खेलना, बस अपनी जुबान पर थोड़ा सा कंट्रोल करना। एल्विश यादव ने भी ओपी के लिए वीडियो मैसेज भेजा। एल्विश ने कहा, “बधाई मेरे भाई। स्काउट बोलूं, तन्मय बोलूं…एक ही चीज है। अब आप बिग बॉस में हैं। बढ़िया करके आना, रॉक कर देना।

सलमान खान को बताया कितनी होती है गेमिंग से कमाई?

बातचीत के दौरान तन्मय ने सलमान खान को गेमिंग से अपनी कमाई भी बताई। उन्होंने बताया कि वो गेमिंग से महीने का 20 से 30 लाख कमा लेते हैं। सलमान ने पूछा कि पैसा कैश में आता है या चेक से आता है? जब तन्मय ने बताया कि चेक में आता है, तो सलमान ने कहा कि खुल कर बोलो, 30 लाख व्हाइट में आता है तो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN