Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: कभी वेटर तो कभी जूनियर आर्टिस्ट! जानिए ‘पंचायत’ फेम...

Bigg Boss 20: कभी वेटर तो कभी जूनियर आर्टिस्ट! जानिए ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान का पूरा सफर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/Asif_Khan_1788710041023_06a97471-911b-46f0-b91d-44ff814ee7b6_1788710055586_cf73b6dc-0872-49dd-aab5-5a7f161d5d5a_36ddeac1-7458-4f70-9dad-c1afdee26552_30996893-1013-4a91-af28-aa5ae714be31.jpeg

Bigg Boss 20 Contestant Asif Khan: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट आसिफ खान ने मनोरंजन जगत में एक लंबा सफर तय किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह मशहूर होने से पहले क्या कर रहे थे।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलेब्रिटीज एक विशाल घर में बंद हो चुके हैं और इस सीजन में चर्चित एक्टर आसिफ खान भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अगर आप आसिफ को उनके नाम से नहीं पहचानते हैं तो उनके काम और चेहरे से जरूर जानते होंगे। आसिफ खान ने बीते कुछ वक्त में ऑडियंस को कई कमाल के प्रोजेक्ट दिए हैं। आसिफ ‘पंचायत’ और ‘मिर्जापुर’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस 20 का हिस्सा बने इस सेलेब्रिटी के बारे में कुछ बातें।

कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट आसिफ खान?

आसिफ खान का जन्म 13 मार्च 1991 को राजस्थान के निम्बाहेड़ा में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय अय्यूब खान भारत की एक प्रमुख हाउसिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। आसिफ खान की मां फिरदौस खान एक हाउसवाइफ हैं। जयपुर में सेटल होने के बाद मिर्जापुर फेम एक्टर ने ‘सार्थक’ और ‘उजागर’ थिएटर ग्रुप्स के लिए 5 साल तक नाटक मंचन किया। मुंबई में उन्होंने कथित तौर पर एक एजेंसी के लिए कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया।

मटका खेलते पकड़े गए, यूं समझे मीम का मतलब

बिग बॉस के प्रीमियर एपिसोड में आसिफ खान ने बताया कि वह फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले काफी लंबा सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह एक वक्त पर मटका खेला करते थे। वह मटका खेलते हुए पकड़े भी जा चुक हैं। जब उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया तो यहां आकर 10 लोगों के साथ रूम मेट रहे। आसिफ खान ने यह भी बताया कि कैसे वह पहले मीम को मेमे बोला करते थे और उन्हें मीम का मतलब भी नहीं पता था जब तक कि उनका खुद का मीम वायरल नहीं हो गया। जब उन्हें पहली बार किसी ने बताया कि उनका मीम वायरल हो गया है, तो उन्हें लगा कि वह गलत सुन रहे हैं। वह हॉस्पिटल में भर्ती थे और उन्होंने अपने दोस्त को जवाब दिया- उनका कुछ वायरल नहीं हुआ, उन्हें वायरल हो गया है।

किन फिल्मों में काम कर चुके हैं आसिफ खान?

आसिफ ने सिर्फ वेब सीरीज ही नहीं कीं, बल्कि वह बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ में एक छोटा सा रोल किया था। अनुष्का शर्मा की मशहूर फिल्म ‘परी’ में भी आसिफ का एक कैमियो रोल था। उन्होंने साल 2019 में ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा। अर्जुन कपूर स्टारर इस मूवी में उन्होंने बिट्टू सिन्हा का रोल प्ले किया था। तब से आसिफ ने ‘काकुडा’, ‘द भूतनी’ और कई अन्य फिल्में की हैं।

वेटर की नौकरी और जूनियर आर्टिस्ट का काम

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 में जब एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी का फंक्शन मुंबई के ताज होटल में चल रहा था, तब आसिफ वहां किचन डिपार्टमेंट में बर्तन धोने और वेटर का काम कर रहे थे। उन्होंने सितारों से मिलने की जिद्द की थी, लेकिन मैनेजर ने उन्हें मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने रोते हुए खुद से वादा किया था कि वह एक दिन खुद को बतौर एक्टर साबित करेंगे। ‘रेडी’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में आसिफ ने बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया है। आसिफ ने बिग बॉस में यह भी बताया कि वह सलमान खान के सॉन्ग ‘ढिंका चिका’ में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम कर चुके हैं। वह इस गाने में बैकग्राउंड डांसर थे, यह किस्सा बताते हुए शो पर आसिफ इमोशनल हो गए।

निजी जिंदगी और दिल का दौरा पड़ने की खबरें

मिर्जापुर के अलावा आसिफ ने ‘पाताल लोक’, ‘पंचायत’, ‘जामताड़ा’, ‘ह्यूमन’ और अन्य कई बड़ी सीरीज की हैं। पिछले साल सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ गई थी कि आसिफ को दिल का दौरा पड़ गया है। इस वजह से वह सोशल मीडिया पर तो चर्चा का विषय बन गए, लेकिन बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ किया कि उन्हें किसी और कारण से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी जिंदगी की बात करें तो आसिफ ने 2024 से जेबा से शादी कर ली है। वह लंबे वक्त से जेबा के साथ रिलेशनशिप में थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN