Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/bigbk_1788889365462_1ec22586-43bb-445c-ab66-9941d2babdfa_1788889380271_5fa8908d-549e-4887-b8fc-3ffbfb5c5dde_95bf1574-b2b3-426f-9493-958c54b2c223_ff1ae679-05d2-4007-8533-93b579162b8d.jpgबिग बॉस 20 के पहले हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। जानें इस हफ्ते किन कंटेस्टेंट्स पर उनके पहले जीवनदान खत्म होने की तलवार लटकी है।
बिग बॉस 20 शुरू हो गया है और पहले ही दिन से शो में हंगामे हो रहे हैं। कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से पहले से ही भिड़ रहे हैं। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। अब शो का पहला वीकेंड का वार आने वाला है और ऐसे में सबको देखना है कि पहले हफ्ते कौनसा कंटेस्टेंट शो से बाहर होगा। इस बीच इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है।
बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक पहले हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं वो हैं लव गिल, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, कनिका मान। इसके बाद लिखा गया है कि आपको क्या लगता है कि किसको ऑडियंस के सबसे कम वोट मिलेंगे और कौन अपना जीवनदान खोएगा।
क्या है जीवनदान
दरअसल, अब तक क्या होता था कि जब कंटेस्टेंट नॉमिनेट होता था और जिसे सबसे कम वोट मिलते थे वो डायरेक्ट घर से बाहर हो जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। हर कंटेस्टेंट को 2 जीवनदान मिले हैं। अब जिसे सबसे कम वोट मिलेंगे वो बाहर तो नहीं होगा, लेकिन अपना एक जीवनदान खो देगा। जो कंटेस्टेंट अपने दोनों जीवनदान खो देवा वो शो से बाहर हो जाएगा।
लोगों के रिएक्शन
इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और सब अपने ओपीनियन दे रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि या तो अर्शिफा या फिर उदिति अपना एक जीवनदान खोएंगे।
कैप्टेंसी रेस
वहीं बिग बॉस के घर का पहला कैप्टन बनने का टास्क होने वाला है। कुशल तंवर अका गुल्लू, आसिफ खान और युंग डीएसए अका हर्ष के बीच कैप्टेंसी की रेस होने वाली है। देखते हैं इस रेस में कौन बाजी मारता है और कौन पहला कैप्टन बनेगा। वहीं जो विनर बनेगा उसको रूम नंबर 20 सरप्राइज मिलेगा।
शो में कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, रीति तिवारी, अमन गांधी, काजी तौकीर, लव गिल, कुशाल तंवर, तनमय सिंह, हर्ष मछारे, रोहेद खान, रिया यादव समेत 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं।
शो में हो रही हैं खूब लड़ाई
बता दें कि शो में अब तक 2 बड़ी लड़ाई हो गई हैं। पहले काजी और युंग के बीच लड़ाई हुई मिमिक्री की वजह से। इसके बाद अर्शिफा की आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच भी लड़ाई हुई। अर्शिफा का कहना है कि उन्हें छोटी ना समझा जाए। आम्रपाली और माही के बीच उनकी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




