Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: पिता को खोया, 16 में संभाला घर: संघर्ष से...

Bigg Boss 20: पिता को खोया, 16 में संभाला घर: संघर्ष से सफलता तक, जानें कौन हैं ईशा रिखी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/isha_rikhi_bigg_boss_20_1788709896175_d8bf0cfb-97c5-40fa-8f7d-d8542c4b764d_1788709899861_beb3847b-a25e-4cb6-a1ec-2be2ce31b41f_cd62e268-8d4a-4a6a-8267-d7cd2fefb238_eec55dfb-43a8-4454-9c83-e44ae484abf4.png

Who is Isha Rikhi: पिछले कुछ वक्त से अपनी शादी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुईं ईशा रिखी भी बिग बॉस के घर में पहुंच चुकी हैं। ईशा रिखी का जीवन काफी संघर्षभरा रहा है। आइए जानते हैं ईशा रिखी के बारे में। 

सलमान खान के शो में बादशाह की एक्स पत्नी और पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस ईशा रिखी भी नजर आएंगी। ईशा रिखी पिछले कुछ वक्त से अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ईशा का जीवन शुरुआत से ही काफी संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने बचपन में ही काफी दर्द झेला। ईशा जब 8 साल की थीं तो उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया था।

8 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया

ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। ईशा जब 12वीं क्लास में थीं, उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। ईशा का बचपन काफी दर्द में बीता है। realthekhabri के इंस्टा पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ईशा जब 8 साल की थीं, उनके सिर से उनके पिता का साया उठ गया था और छोटी उम्र में उन्हें घर की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ी थीं।

ईशा की मां भी चाहती थीं एक्ट्रेस बनना

ईशा की मां पूनम रिखी खुद एक्ट्रेस बनना चाहती थीं इसलिए उन्होंने ईशा को भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौके तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक्टिंग के करियर में काम करने का नहीं सोचा था, लेकिन मॉडलिंग में एंट्री के बाद उन्हें एक्टिंग करियर में रास्ता बनाने में मदद मिली।

ईशा और बादशाह के रिश्ते के बारे में

ईशा रिखी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मार्च 2026 में ईशा और बादशाह ने अपने करीबी दोस्तों और परिवारवालों के बीच शादी रचाई थी। हालांकि, ईशा की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। ईशा ने हाल ही में ई टाइम्स के साथ खास बातचीत में बताया था कि वो और बादशाह अलग हो चुके हैं। इस बातचीत के दौरान ईशा ने कहा था, “कहने को बहुत कुछ है, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। ये सब पास्ट की बातें हैं। मैं पब्लिकली अपनी निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती। मैं अपने घर के झगड़े दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती।”

20 साल की उम्र में की फिल्मी करियर की शुरुआत

ईशा ने 20 साल की उम्र में ‘जट्ट बॉयज पुट्ट जट्टन दे’ से एक्टिंग की शुरुआत की। इसमें उन्होंने सिप्पी गिल के साथ काम किया था। साल 2012 की पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट’ में भी एक गेस्ट रोल किया था।

इन फिल्मों में किया काम

डेब्यू के बाद ईशा कई पंजाबी फिल्मों में नजर आईं। ईशा की पंजाबी फिल्मों में ‘हैप्पी गो लकी’ (2014) और ‘मेरे यार कमीने’ (2014) और ‘व्हाट द जट्ट (2015) जैसी फिल्में शामिल हैं। ईशा ने पंजाबी फिल्मों के बाद हिंदी फिल्मों का भी रुख किया। ईशा ने हिंदी डेब्यब साल 2018 में आई फिल्म नवाबजादे से किया था। फिल्म को जयेश प्रधान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में ईशा के साथ राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे जैसे कलाकार नजर आए थे। ईशा ने फिल्म में शीतल का किरदार निभाया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN