Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: बाप पर मत जा…काजी तौकीर और युंग डीएसए के...

Bigg Boss 20: बाप पर मत जा…काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच हुआ बवाल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/big_1788802975561_9edbadee-bae3-475d-aa6e-143441fde016_1788802986701_f7f45e21-7cd0-47ba-9a86-923a788dd402_454fec25-8cc3-436f-85ef-ec3b71cd1198_582b6bb5-03fd-42ee-b5aa-0c5c5cd456ff.jpg

काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच सोमवार के एपिसोड में लड़ाई होती दिखी। दोनों के बीच शुरू हुआ हल्का विवाद बाद में बड़े विवेद में बदल गया।

बिग बॉस 20 की शुरुआत हो गई है और शो के शुरू होते ही इसमें हंगामे होने लगे हैं। अब सोमवार के एपिसोड में काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच लड़ाई हो गई। पहले ये मामला हल्के-फुल्के मजाक के साथ शुरू होता है, लेकिन बाद में ये मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों में लड़ाई हो जाती है।

हुआ क्या दोनों के बीच

दरअसल, काजी पहले युंग की मिमिक्री करते हैं। वह उनके बोलने के स्टाइल का मजाक बनाते हैं। लेकिन युंग इरिटेट हो जाते हैं और फिर गुस्सा हो जाते हैं। बात तब ज्यादा बढ़ जाती है जब काजी उनके टोन को ठीक करने को बोलती हैं।

युंग फिर काजी को बोलते हैं कि भाई मत बन। काजी फिर तब ज्यादा भड़क जाते हैं जब युंग उनके पिता को लेकर बोलते हैं। वह फिर युंग को गुस्से में बोलते हैं कि बाप पर मत जा।

एक-दूसरे पर किए पर्सनल कमेंट

दोनों के बीच फिर विवाद ज्यादा बढ़ जाता है और एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट करते हैं। दोनों एक-दूसरे के पिता और परिवार को लेकर कमेंट करने लगते हैं।

दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई युंग को सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने उस चीज के खिलाफ आवाज उठाई जिसे वे बेइज्जती मानते है। वहीं कुछ का मानना है कि काजी की मिमिक्री करना शुरू में भले ही मजाक में हुई, लेकिन बाद में सिचुएश बहुत खराब हो गई।

लोगों के रिएक्शन

लोगों के इस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि भाई ने काजी को अच्छे से ट्रोल कर दिया। युंग आज फुल फायर मोड पर था और एंटरटेनिंग भी। एक ने लिखा कि भाई युंग ने काजी को धो दिया।

कौन हैं काजी

काजी के बारे में बता दें कि वह श्रीनगर से हैं और साल 2005 में शो गुरुकुल में बतौर पार्टिसिपेंट आए थे। इस शो से काजी काफी फएमस हए थे। लेकिन शो के बाद उनकी सक्सेस गायब हो गई। उन्होंने कुछ गाने भी रिकॉर्ड किए बतौर प्लेबैक सिंगर। सालों बाद काजी ने फिर अफगान जलेबी गाने से वापसी की थी जो फिल्म फैंटम का था जिसमें कटरीना कैफ थीं।

कौन हैं युंग

युंग की बात करें तो वह पुणे के रैपर हैं और हिप हॉप गाने गाते हैं अपने देसी स्टाइल में। युंग को साल 2024 में फेम मिला था जब उनका गली गैंग रिकॉर्ड्स रिलीज हुआ था। यह गाना साल 2025 में वायरल हुआ था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN