Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : बिग बॉस के घर में छलका मैरी कॉम...

Bigg Boss 20 : बिग बॉस के घर में छलका मैरी कॉम का दर्द, बोलीं- शर्म आती है कि मैं…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/mks_1788864444999_c13d1e38-993f-4240-a7af-4a63b69fece3_1788864456158_e8684dbb-d109-4783-a5da-05413ecb6180_4def0aef-c888-4363-8393-edd92d44ccc9_8a2dd379-43e0-419c-8501-78caa63dda7f.jpg

मैरी कॉम हाल ही के एक एपिसोड में कनिका मान से बात करते हुए अपने दिल की बात शेयर करती हैं। वह बोलती हैं कि उन्हें शर्म आती है और अफसोस भी है कि वह एक चीज नहीं कर पाईं।

बिग बॉस 20 में मौरी कॉम बतौर कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। शो में अब तक वह स्ट्रॉन्गली गेम खेल रही हैं। लेकिन अब मैरी, कनिका मान से बात करते हुए बताती हैं कि उन्हें शर्म आती है कि वह अपने राज्य मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाई हैं। मैरी की ख्वाहिश है कि वह मणिपुर के लिए कुछ अच्छा करें।

मैरी बोलती हैं कि उन्होंने अपने देश भारत के लिए काफी नाम कमाया है बॉक्सिंग करियर के दौरान, लेकिन मणिपुर के लिए वह कुछ ज्यादा नहीं कर पाई हैं।

मैरी को अफसोस मणिपुर की सेफ्टी के लिए कुछ नहीं कर पाईं

मैरी बोलती हैं, ‘मैं अपने राज्य मणिपुर की प्रोटेक्शन और सेफ्टी के लिए कुछ नहीं कर पाई। मणिपुर में कई ट्राब्स हैं तो वहां यूनिटी होनी चाहिए सबके बीच। सबको वहां शांति और प्यार के साथ रहना चाहिए।’

मैरी बोलीं मैं पावरफुल इंसान नहीं हूं

मैरी फिर कहती हैं, ‘मैं क्या कर सकती हूं? मैं हेल्पलेस हूं। मैं इतनी पावरफुल इंसान नहीं हूं। मैंने अपने देश के लिए काफी कुछ अचीव किया है, लेकिन अपने राज्य के लिए मैं कुछ नहीं कर पाई। मुझे शर्म आती है।’

मैरी ने आगे कहा, ‘मणिपुर में इतना कुछ हो गया, मैं कुछ नहीं कर पाई। दुख होता है और मैं इतनी पावरफुल नहीं हूं कि कुछ कर पाऊं।’

प्रियंका ने मैरी को दिया था स्पेशल मैसेज

बता दें कि मैरी जब बिग बॉस में आईं तब प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए स्पेशल मैसेज दिया था। प्रियंका ने कहा था, इनका नॉकआउट ना बहुत भारी पड़ता है। मैरी आप बस जैसी हैं वैसे ही रहिए। खुले दिल से खेलिए। मैं आपकी जर्नी में आपको सपोर्ट करूंगी। बहुत सारा प्यार।

मैरी कॉम की बायोपिक में प्रियंका ने किया काम

दरअसल, प्रियंका, मैरी कॉम की बायोपिक में मैरी का किरदार निभा चुकी हैं जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट थी और इसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस शो की बात करें तो यह शो का 20वां सीजन है जो 6 सितंबर से शुरू हुआ है। इस बार शो में मैरी के अलावा आसिफ खान, कनिका मान, स्काउट (तनमय सिंह), आम्रपाली दुबे, माही विज, युंग डीएसए, काजी तौकीर, अरिशफा खान, रोहिद खान, ईशा रिखी, गुल्लू(कुशाल तंवर) समेत कई कंटेस्टेंट्स आए हैं।

शो के शुरू होते ही इसमें हंगामे शुरू होने लगे हैं। कभी काजी और युंग के बीच लड़ाई हुई तो कभी अरिशफा और आम्रपाली की बहस।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN