Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/bigg_boss_team__1791797936390_Ex0H_1791797955057_YiiQ_e422914b-9dad-4f31-92d2-6303025032cc_n6C8.jpgBigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो पूरी तरह से लोगों के दिमाग पर अपना कब्जा कर चुका है। ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। टास्क को लेकर कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस शो से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 20’ के इस हफ्ते के बॉस मीटर नॉमिनीज सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इस वीक बॉसी मीटर की रेस में कौन-कौन शामिल हुए हैं।
बॉस मीटर की रेस में शामिल हुए ये पांच कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस 20’ के इस वीक के बॉस मीटर के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। इस वीक बॉस मीटर की रेस में कनिका मान, आम्रपाली दुबे, स्काउट, अमन गांधी और माही विज शामिल हुए हैं। इन पांचों कंटेस्टेंट के बीच अब बॉस मीटर विनर बनने को लेकर टक्कर होगा। वहीं, अब ये देखना होगा कि बॉस मीटर का विनर जनता किसे चुनेगी। ये जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
पिछले हफ्ते ये कंटेस्टेंट बना था बॉस मीटर विनर
‘बिग बॉस 20′ के फैंस को हमेशा ही बॉस मीटर के रिजल्ट का इंतजार रहता है। वो जानना चाहते हैं कि आखिर जनता ने किसी बॉस मीटर विनर चुना है। तो बता दें कि पिछले हफ्ते बॉस मीटर का खिताब जनता के चहेते काजी तौकीर ने जीता है। काजी डे वन से ही अपने गेम से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। सलमान खान भी वीकेंड का वार में उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। साथ ही शो पर आने वाला हर स्टार काजी की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाता है।
घर में हुई दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




