Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/ArishFa_1788714817519_42088506-9083-4e47-b1c3-6437593ecbcb_1788714828120_93a9739e-3caf-49d4-a0dd-ff1efa62c3b5_c4d306e2-3ee4-4ef7-a37e-42483c44cc7b_f381de8f-36c7-4849-8cab-83391b514995.jpgBigg Boss 20: जानिए कौन हैं सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं एक्ट्रेस अरिश्फा खान। टीवी शोज के अलावा इन चीजों के लिए बटोरी हैं सुर्खियां।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में सैय्यद अरिश्फा खान बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो के प्रीमियर में ही सलमान खान ने अरिश्फा की टांग खींची और कहा कि वह अपने प्रिंसिपल को बताकर आई हैं या नहीं? इस पर अरिश्फा ने कहा कि वह छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं। सलमान खान ने इसके बाद अरिश्फा से जब उनके इंस्टा फॉलोअर्स के बारे में पूछा तो हर कोई दंग रह गया। अरिश्फा ने बताया कि इंस्टा पर उनके 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अरिश्फा ने बताया कि सिर्फ उनकी बिल्ली के ही अकाउंट पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
पहले बिल्लियों को सुनाती हैं शायरी
सलमान खान ने बताया कि अरिश्फा जो भी नज्म लिखती हैं, वह पहले अपनी बिल्लियों को सुनाती हैं। सलमान खान ने और सेट पर मौजूद सभी लोग जब अपने-अपने फॉलोअर्स के बारे में बताने लगे तो सलमान खान ने मजाकिया लहजे में कहा कि इतने तो मेरे भी फॉलोअर्स नहीं हैं, जितने अरिश्फा के हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अरिश्फा ने साल 2012 में महज 9 साल की उम्र में सीरियल ‘छल – शह और मात’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘एक वीर की अरदास… वीरा’ (2013) में उन्होंने छोटी ‘गुंजन’ का रोल निभाया था, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
टीवी वर्ल्ड में अरिश्फा का सफर
इसके बाद अरिश्फा ‘उतरन’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘जीनी और जूजू’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे बड़े शोज में नजर आईं। टीवी के बाद अरिश्फा ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाना शुरू किया। वहां उनके लिप-सिंक और एक्सप्रेशंस इतने वायरल हुए कि वह भारत की ‘टिकटॉक क्वींस’ में शुमार हो गईं। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपना बड़ा फैनबेस तैयार किया। वह कई हिट म्यूजिक एल्बम्स का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें ‘यारा 2’ जैसे गाने शामिल हैं।
अरिश्फा का बिग बॉस पर यूटर्न
अरिश्फा खान सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट में गिनी जाती हैं। वह हर एपिसोड के लिए 30 से 50 हजार रुपये तक चार्ज करती थीं। अरिश्फा ने पहले कई इंटरव्यूज में साफ कहा था कि वह ‘बिग बॉस’ जैसे शो में कभी नहीं जाना चाहतीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कहा, “अब मैंने थोड़ा बिग बॉस देखा है और मैं जाना चाहती हूं।” उनके इस अचानक बदले फैसले ने उनके फैंस को चौंका दिया। अरिश्फा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। यूट्यूबर दानिश जेहन के साथ अरिश्फा का नाम जुड़ा रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




