Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 वीकेंड के वार पर सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट...

Bigg Boss 20 वीकेंड के वार पर सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को कहा ‘रॉकस्टार’, लोग बोले- ‘अब पूरे सीजन…’

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/salman__khan_04_03_1772621145928_1772621152035_1789204189670_7246ea45-00ce-409a-85c9-63b586d7873d_63a47f6c-9dff-4849-a4ab-39e45cc96869_a53f16d4-c7dc-4de3-9cca-f389fcc67b41.png

देखते ही देखते ही ‘बिग बॉस 20’ का पहला वीकेंड का वार भी आ गया। वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान घर के एक कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए उसे ‘रॉकस्टार’ कहा।

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। इस शो के शुरू होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। शो शुरू होने के साथ ही चर्चा में बना हुआ है। इस बार बिग बॉस हाउस में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इसमें टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर तक ने हिस्सा लिया। शो शुरू हुए अभी महज एक हफ्ता भी नहीं बीता है, घर में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश फुल आप देखने के मिल रहे हैं। हर कोई गेम में बने रहने के लिए जमकर मेहनत करने के साथ सारे दांव पेच लगा रहे हैं। देखते ही देखते ही ‘बिग बॉस 20’ का पहला वीकेंड का वार भी आ गया। वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान घर के एक कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए उसे ‘रॉकस्टार’ कहा। आइए जानते हैं कौन हैं वौ?

ये है वो कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार का एक नया प्रोमो सामने आया है। यो प्रामो इंटरनेट पर आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान अपने शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पहले वीकेंड के वार में वो सलमान खान सभी कंटेस्टेंट से बात करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सलमान ने एक कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ की और बाकियों को भी उनकी कॉपी करने को कहा। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सिंगर काजी तौकीर हैं।

सलमान ने काजी को कहा रॉकस्टार

प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, ‘इस घर में कितने भी स्टार्स हो, लेकिन रॉकस्टार एक ही है काजी तौकीर। पूरे वीक में आप ‘आऊं’ करते रहे। मुझे सिखा दो न यार ये I Am A Rockstar…’। इसके बाद काजी अपने स्टाइल में आ जाते हैं और अपने स्टाइल में आई एम ए रॉकस्टार बेबी करने लगते हैं। सलमान घरवालों को भी काजी को कॉपी करने के लिए कहते हैं। लेकिन सलमान ने बात कहा कि लेकिन ये मेरे लिए मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

इस प्रामो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों को सलमान खान का काजी को सपोर्ट करना पसंद आया तो कईयों को ये अच्छा नहीं लगा। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘अब पूरे सीजन इसी को हाईलाइट किया जाएगा।’ एक लिखता है, ‘ये विनर बनने की रेस में है क्या?’ ऐसे कई और कमेंट्स इस प्रोमो पर आ रहे हैं।

काजी तौकीर की चालू है ड्रामा

बता दें कि पिछले कुछ एपिसोड्स में काजी तौकीर ऐसी हरकतें कर चुके हैं कि घरवाले भी उनकी हरकतों से डरने लगे हैं। बीते दिनों काजी तौकीर का ड्रामा इतना बढ़ गया कि बिग बॉस ने उनके लिए डॉक्टर को भेजा। उनकी हरकातें से घरवाले बुरी तरह से डर गए हैं।

घर में पहुंचे ये स्टार्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान,काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN