Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : ‘शाहरुख की कुछ लगती हो क्या?’ ईशा से...

Bigg Boss 20 : ‘शाहरुख की कुछ लगती हो क्या?’ ईशा से रोहेद ने पूछा- बादशाह कौन है? जानिए मिला क्या जवाब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/rrr_1789213597232_8b8b85fb-c6cb-49c7-90a4-85bdfe06f434_1789213605468_47dc2c82-6534-4764-87c3-fddc233a849c_e3057947-d778-4a19-a428-c5037c603a25_e4d31cb2-2553-466a-9ad5-313ad9a9e2d2.jpg

बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी बिग बॉस 20 मे बतौर कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। अब ईशा से बादशाह को लेकर कुछ ऐसा सवाल किया गया जिसकी वह उम्मीद भी नहीं कर रही थीं।

बिग बॉस 20 में हंगामे बढ़ते ही जा रहे हैं। अब हाल ही में घर के कैप्टन युंग डीएसए और कनिका मान के बीच लड़ाई हो गई। ये लड़ाई बाद में काफी बढ़ जाती है जिसके बाद कनिका बोलती हैं कि अगर तुम्हें लगता है कि तुम कैप्टन बन गए हो तो मैं तुम्हारी जी हुजूरी करूंगी तो ऐसा नहीं होगा। इसके बाद युंग बोलते हैं कि मैं कैप्टन नहीं भी रहता तो इधर बादशाह जैसे ही रहता।

माही ने कहा बादशाह नाम मत लेना

युंग की बात सुनकर माही विज, ईशा को देखती हैं और फिर मजाक करते हुए कहती हैं कि बादशाह नहीं बोलने का। ये नाम नहीं बोलने का।

युंग ने दी बादशाह बोलने पर सफाई

युंग फिर बोलते हैं कि वो भी दोस्त है मेरा, वो भी यहां आकर मेरा गेम देखेगा न तो बोलेगा युंग तू ही है यहां का बादशाह। ईशा फिर युंग से बोलती हैं कि मुझे क्यों बीच में ला रहे हो यार। तो इस पर युंग समझाते हैं कि वह बस ऐसे ही बोल रहे हैं, उनका मतलब सिंगर बादशाह की तरफ नहीं था। वह फिर ईशा से बोलते हैं सॉरी अगर तुम्हें बुरा लगा।

इस पर ईशा बोलती हैं कि अरे नहीं यार, कोई बात नहीं। दुश्मन थोड़ी है वो मेरा।

रोहेद खान हुए कन्फ्यूज बादशाह कौन हैं

इसके बाद माही फिर ईशा को चिढ़ाने के लिए गाना गाती हैं बादशाह ओ बादशाह गाना गाकर। अब रोहेद खान जो उस वक्त वहां मौजूद थे वह बादशाह नाम को सुनकर थोड़े कन्फ्यूज दिखते हैं। वह ईशा से पूछते हैं कि शाहरुख खान की फैमिली से हो क्या?

ईशा हंसने लगती हैं और बोलते हैं कि ये तो एपिक हो गया।

रोहेद को लगा शाहरुख की रिश्तेदार हैं ईशा

माही फिर बोलती हैं कि ईशा, बादशाह की एक्स वाइफ हैं। रोहेद फिर पूछते हैं कौनसा बादशाह? माही बोलती हैं कि रैपर और सिंगर। इसके बाद रोहेद समझते हैं और फिर बोलते हैं मुझे लगा शाहरुख खान की कुछ लगती हैं।

ईशा और बादशाह के रिश्ते की स्टोरी

ईशा के बारे में बता दें कि उन्होंने और बादशाह ने सीक्रेटली शादी की थी। इसी साल दोनों की मार्च के महीने में फोटोज वायरल हुई थीं। दोनों वेडिंग आउटफिट्स में नजर आ रहे थे। लेकिन कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी और फिर अगस्त में बादशाह और ईशा दोनों ने अलग होने की अनाउंसमेंट की सोशल मीडिया पर।

दोबारा प्यार को मौका नहीं देंगी ईशा

बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले ईशा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लाइफ में किसी चीज का अफसोस नहीं है। उनसे जब पूछा जाता है कि क्या वह बिग बॉस शो में प्यार को दूसरा मौका देंगी तो इस पर वह बोलती हैं बिल्कुल नहीं। ईशा कहती हैं कि मैंने इस डायरेक्शन के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं और उस पर कई ताले लगाए हुए हैं।

वहीं जब उनसे पूछा गया था कि अगर आपके पास्ट से वह शख्स, शो में गेस्ट बनकर आते हैं तो आप क्या उनसे इंटरैक्ट करेंगी तो इस पर ईशा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती हैं। वह कम्फर्टेबल नहीं हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN