Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: सलमान खान ने दिया घरवालों को तगड़ा झटका, घर...

Bigg Boss 20: सलमान खान ने दिया घरवालों को तगड़ा झटका, घर हुई फर्स्ट वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/SALMAN_KHAN___1791653403297_GVq2_1791653403409_bUs0_9ac6fda4-92ba-4944-9716-1d154f3bb088_jpOd.png

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस वक्त एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। टास्क को लेकर कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। घर से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब बिग बॉम के घर में एक बड़ा धमाका होने वाला है। बिग बॉस के घर में पहला वाइल्ड कार्ड एंट्री हुआ है। इस कंटेस्टेंट के आने के आने से घरवालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

‘बिग बॉस 20’ वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों को तगड़ा झटका दिया। सलमान खान ने घरवालों को पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से मिलवाया। जी हां, घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्टर मनीष गोयल ने एंट्री की है। घर में मनीष की एंट्री की से घरवालों की नींद अब उड़ने वाली हैं। उनके आने से घर का पूरा गेम पलट जाएगा, घरवालों की मुश्किलें बढ़ेंगी या नहीं। ये तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। वहीं, दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन का नाम सामने आ रहा है। वीकेंड का वार में सलमान ने जाते-जाते बताया कि कल एक और कंटेस्टेंट घर में एंट्री करेगा। फिलहाल उसने चेहरे पर से पर्दा नहीं उठाया गया।

इस कंटेस्टेंट ने जीता बॉस मीटर का खिताब

बता दें कि बीते दिनों ‘बिग बॉस 20’ के बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आया है। इस वीक के बॉस मीटर का रिजल्ट सामने आ चुका है। इस वीक बॉस मीटर का खिताब जनता के चहेते काजी तौकीर ने जीता है। काजी डे वन से ही अपने गेम से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। सलमान खान भी वीकेंड का वार में उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। साथ ही शो पर आने वाला हर स्टार काजी की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाता है।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN