Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/bigg_boss_20_salman_khan__1791689248843_lPnr_1791689271629_zoqJ_be9b018f-1b75-48ef-ae07-bb0acfb92e7b_MBu9.jpgबतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट टीवी एक्टर मनीष गोयल शो पर पहुंचे हैं। ऐसे में आज का वीकेंड का वार काफी बवाली होने वाला है। सलमान यंग डीएसए और स्काउट को जमकर लताड़ेंगे।
Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त एक अलग ही रंग में नजर आ रहा है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। टास्क को लेकर कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ये शो अब पूरी तरह से लोगों के दिमाग पर अपना कब्जा कर चुका है। इस शो से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। वहीं, बीते दिनों यानी वीकेंड के वार पर सलमान खान ने एक बड़ा धमाका किया। सलमान ने शो में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट टीवी एक्टर मनीष गोयल शो पर पहुंचे हैं। ऐसे में आज का वीकेंड का वार काफी बवाली होने वाला है। सलमान यंग डीएसए और स्काउट को जमकर लताड़ेंगे।
कितने लोगों को बाहर काटा-पीटा है तुमने?
‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। सलमान का गुस्सा सीधा यंग और स्काउट पर फूटा है। प्रोमो में सलमान खान यंग से कहते हैं, ‘यंग ये जो तुम लोग काटने पीटने की बाते करते हो, तुम लोगों ने अब तक कितने लोगों को काटा पीटा है। या बाहर कितने बड़े कांड कर लिए। ये जो धमकियां दे रहे हो तुम लोग।’ इस पर स्काउट अपना बचाव करते हुए कहते हैं, ‘सर मैंने दिया किसी को धमकी बाहर।’
बदला ले रहे हो क्या?
इस पर सलमान खान कहत हैं, ‘कुछ भी बोल देते हो जो मुंह में आया, पोक किए जा रहे हो तुम लोग सामने वाले को। क्या तुम लोग बुली गाइस हो? या बदला ले रहे हो, जैसे स्कूल में तुम लोगों को बुली किया गया था। वहां कुछ नहीं कर पाए तो यहां पर बुली करेंगे। है क्यो ये कोई कॉम्प्लेक्स है क्या?’ इस प्रोमो से साफ है कि आज सलमान खान घरवालों की वाट लगाने वाले हैं।
घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री
‘बिग बॉस 20’में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्टर मनीष गोयल ने एंट्री की है। घर में मनीष की एंट्री की से घरवालों की नींद अब उड़ने वाली हैं। उनके आने से घर का पूरा गेम पलट जाएगा, घरवालों की मुश्किलें बढ़ेंगी या नहीं। ये तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। वहीं, दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन का नाम सामने आ रहा है। वीकेंड का वार में सलमान ने जाते-जाते बताया कि कल एक और कंटेस्टेंट घर में एंट्री करेगा। फिलहाल उसने चेहरे पर से पर्दा नहीं उठाया गया।
घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




