Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Box Office : नई नवेली, प्रहार और रणबाली में से किस मूवी...

Box Office : नई नवेली, प्रहार और रणबाली में से किस मूवी ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी, जानें कौनसी फिल्म है रेस में आगे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/jkl_1792291188451_gykB_1792291200555_bAda_a2d23b57-d05a-4a99-9787-fd119167600b_3zgG.jpg

यामी गौतम की नई नवेली, राजकुमार राव की प्रहार और विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली के बीच बॉक्स ऑफिस में टक्कर चल रही है। जानें कौनसी फिल्म आगे चल रही है।

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल कई फिल्मों के बीच टक्कर चल रही है। शुक्रवार को कई फिल्में रिलीज हुई थीं और उससे पहले से भी कई मूवीज थिएटर्स में लगी हुई थीं। अब बताते हैं कि नई नवेली, प्रहार, रणबाली फिल्म में से किस मूवी ने शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई की है और कौन फिलहाल बॉक्स ऑफिस की रेस में आगे है।

यामी गौतम की नई नवेली

वहीं शनिवार को नई नवेली ने 4 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन के हिसाब से फिल्म ने ज्यादा नहीं बल्कि थोड़ी ही ग्रोथ की है। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की थी। अब इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने 2 दिन में 7.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

विजय-रश्मिका की रणबाली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 7.30 करोड़ की कमाई की है। भारत में ग्रॉस मूवी ने 19.25 करोड़ की कमाई की है और नेट 16.55 करोड़। ओवरसीस मूवी ने दूसरे दिन 2 करोड़ कमाए हैं जिस हिसाब से मूवी ने ओवरसीस ग्रॉस 7.40 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड अब मूवी ने 26.65 करोड़ की कमाई की है।

राजकुमार राव की प्रहार

प्रहार द उज्जवल निकम स्टोरी ने दूसरे दिन 3.15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में नेट 5.50 करोड़ और ग्रॉस 6.48 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 7.98 करोड़ की कमाई की है।

अब तीनों फिल्मों के टोटल कलेक्शन को देखा जाए तो अभी तक विजय और रश्मिका की फिल्म रणबाली सबसे आगे चल रही है। इसके बाद आती है यामी गौतम की नई नवेली और फिर आती है राजकुमार राव की फिल्म प्रहार।

अलग जॉनर की फिल्में

बता दें कि तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। नई नवेली जहां हॉरर कॉमेडी मूवी है, साथ ही इसमें माइथोलॉजी का भी तड़का है। वहीं प्रहार फिल्म कसाब को फांसी की सजा दिलवाने वाले वकील उज्जवल की स्टोरी है।

रणबाली फिल्म की बात करें तो इसमें हिस्ट्री और अंग्रेस से जुड़े एंगल हैं तो इस बार दर्शकों को काफी अलग-अलग टाइप्स मिले हैं मूवीज के। खैर अभी रविवार की कमाई का इंतजार करते हैं और फिर देखते हैं कि इसमें बाजी कौन मारता है क्योंकि रविवार को ज्यादा लोग मूवीज देखने जाते हैं तो किस मूवी को इसका सबसे ज्यादा फायदा होता है देखते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN