Home मनोरंजन समाचार Box Office Collection: है जवानी तो इश्क होना है को दूसरे गुरुवार...

Box Office Collection: है जवानी तो इश्क होना है को दूसरे गुरुवार को लगा झटका, लाखों में सिमटी कमाई

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/varun_dhwan_19_06_1781828670765_1781828673860_23f5652c-3fb1-4029-9dd5-055bed1da817.png

Varun Dhawan Film: वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को दूसरे गुरुवार को झटका लगा है। फिल्म की कमाई केवल लाखों में सिमट कर रह गई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में केवल 11.70 करोड़ की कमाई की है। 

डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी अबतक नहीं छू पाई है। दूसरे गुरुवार को फिल्म को झटका लगा है। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे गुरुवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। वरुण धवन की फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 49.40 करोड़ हो गया है।

दूसरे गुरुवार को कितनी हुई फिल्म की कमाई

दूसरे गुरुवार यानी 18 जून को वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 90 लाख की कमाई की है। फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 11.70 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का दो हफ्तों का टोटल कलेक्शन 49.40 करोड़ (नेट) हो गया है।

फिल्म का विदेशों में कलेक्शन

फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 58.57 करोड़ हो गई है। 14वें दिन फिल्म की विदेशों में कमाई 10 लाख हुई। इस तरह विदेशों में फिल्म ने अबतक 14.10 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की है।

है जवानी तो इश्क होना है फिल्म की कमाई
डे 1 7.75 करोड़
डे 2 7.75 करोड़
डे 3 9.00 करोड़
डे 4 3.65 करोड़
डे 5 3.85 करोड़
डे 6 3.00 करोड़
डे 7 2.70 करोड़
डे 8 1.85 करोड़
डे 9 2.35 करोड़
डे 10 2.90 करोड़
डे 11 1.35 करोड़
डे 12 1.35 करोड़
डे 13 1.00 करोड़
डे 14 90 लाख
टोटल कलेक्शन 49.40 करोड़

14वें दिन के शोज की ऑक्यूपेंसी

18 जून को सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 5.62 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज में 10.46 पर्सेंट रही, शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी 11.38 पर्सेंट रही और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी 10.62 पर्सेंट रही है। इस तरह शोज की टोटल ऑक्यूपेंसी 9.84 पर्सेंट रही।

5 जून को रिलीज हुई थी फिल्म

वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में राकेश बेदी, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आए हैं।

फिल्म का प्लॉट

वरुण धवन की फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी जस और बानी के इर्द-गिर्द घूमती है। कुछ कारणों की वजह से दोनों की शादी टूट जाती है। इस बीच जस को विदेश में एक नया प्यार मिल जाता है। जल्द ही जस की जिंदगी में एक के बाद एक कुछ ऐसा होता है कि वो खुद को डबल रोमांस के चक्कर में पाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN