Home मनोरंजन समाचार Box Office Day 21: मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस पर कैसा...

Box Office Day 21: मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा तीसरा हफ्ता? फिल्म ने कमाए इतने करोड़

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/main_vaapas_aaunga_02_07_1783011775641_1783011779210_b184fd7c-6905-4cad-ad3e-24c336638c2c.png

Day 21 Box Office Collection: इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं। फिल्म की टोटल कमाई अब 50 करोड़ के पार हो गई है। इम्तियाज की इस फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है। 

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की इस साल की सबसे बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इम्तियाज अली की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के लिए तीसरा हफ्ता भी शानदार रहा है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब भी लोग इम्तियाज अली की फिल्म देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं।

फिल्म का 21वें दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

आज तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रात 10 बजे तक 1.14 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 17.29 करोड़ रहा। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 52.09 करोड़ की कमाई की है।

आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

फिल्म के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 8.92 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 15.92 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 19.85 पर्सेंट रही। रात के शोज का ऑक्यूपेंसी डेटा अभी रिवील नहीं किया गया है।

मैं वापस आऊंगा कमाई
पहला हफ्ता 12.25 करोड़
दूसरा हफ्ता 22.55 करोड़
डे 15 2.75 करोड़
डे 16 4.25 करोड़
डे 17 4.50 करोड़
डे 18 1.50 करोड़
डे 19 1.75 करोड़
डे 20 1.40 करोड़
डे 21 1.14 करोड़

फिल्म में नजर आए हैं ये सितारे

इम्तियाज अली की फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान बिछड़े दो प्यार करने वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। इम्तियाज की फिल्म में की ऐसे सीन्स हैं जो आपको इमोशनल कर देंगे। फिल्म का सेकेंड हाफ ऐसा है कि आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

दर्शकों के साथ खुद फिल्म देख रहे इम्तियाज अली

इम्तियाज अली अपनी फिल्म रिलीज होने के बाद देश के अलग-अलग सिनेमाघरों में खुद अपनी फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म देखने के बाद इम्तियाज अली दर्शकों से बात करते भी नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें फिल्म देखकर एक लड़की बुरी तरह रो रही थी और वो इम्तियाज से कहती है कि जब कीनू दोबारा पाकिस्तान गया था, तो उन्होंने कीनू और अफसाना को मिलाया क्यों नहीं? क्यों अफसाना को देखने से पहले ही कीनू वहां से चला गया? इम्तियाज ने उस लड़की से पूछा कि क्या वो ये शिकायत कर रही हैं। इसके बाद इम्तियाज ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN