Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/PPWD_1779843932563_1779843938106_e4554d99-29cb-4417-a3f9-4cea043b9292.jpgPati Patni Aur Woh Do: आयुष्मान खुराना की मल्टीस्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रखने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में डे5 को थोड़ी रिकवरी देखने मिला। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार ऊपर गया था, लेकिन चौथे दिन (सोमवार) को यह 50% से ज्यादा नीचे आ गया। उम्मीद के मुताबिक मंगलवार (डे5) को थोड़ी रिकवरी हुई, फिल्म को पांचवें दिन राहत की सांस आई है, क्योंकि अब यह धीरे-धीरे अपना बजट रिकवर करने के काफी करीब आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि IMDb पर 7 से ज्यादा की रेटिंग वाली इस फिल्म की अभी तक की कुल कमाई कितनी हो चुकी है और बीते मंगलवार को इसका बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा रहा।
पति पत्नी और वो दो का डे5 नेट कलेक्शन
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। रिलीज के दिन (Day 1) इसने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। कमाई का ग्राफ दूसरे दिन (Day 2) पर थोड़ा चढ़ा और इसने 5 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए। तीसरे दिन की कमाई 7 करोड़ 75 लाख रुपये रही। चौथा दिन सोमवार का था और उम्मीद के मुताबिक कमाई भरभराकर नीचे आ गई। फिल्म का मंडे कलेक्शन 3 करोड़ 25 लाख रुपये रहा। चौथे दिन (Day 4) पर थोड़ी रिकवरी हुई है और इसने 3 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए हैं।
कितना रहा कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन?
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल नेट कलेक्शन 24 करोड़ 25 लाख रुपये हो चुका है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो अन्य देशों में फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बुधवार तक का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 33 करोड़ 58 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म अपनी लागत निकालने के काफी करीब है। बता दें कि प्रीप्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन बजट जोड़कर फिल्म को बनाने में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
पांचवें दिन कमाई में 7 फीसदी का उछाल
अगर फिल्म तीन हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर टिक गई तो यह मेकर्स को ठीक-ठाक कमाई करके दे देगी। मंगलवार को कमाई में आया 7% का उछाल बताता है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी मिल रही है और भले ही इसके प्रमोशन पर बहुत खर्चा न किया गया हो, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीरे-धीरे अपनी जगह पक्की किए हुए है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्में हिट रही हैं और माना जा रहा है कि देर-सबेर यह भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख ही लेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







