Home rss business hindi BSE या NSE, इस समय कौन सा स्टॉक खरीदने में होगा फायदा?...

BSE या NSE, इस समय कौन सा स्टॉक खरीदने में होगा फायदा? एक्सपर्ट क्या सोच रहे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • BSE and NSE Share Price: इस समय बीएसई और एनएसई के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है
  • ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा कि कौन सा स्टॉक लॉन्ग टर्म में बेहतर प्रदर्शन करेगा

BSE and NSE Share Price: एनएसई के आईपीओ की खबर सामने आने के बाद से ही बीएसई के शेयरों की कीमतों गिरावट देखने को मिली है। आज के समय में बीएसई के शेयरों का दाम रिकॉर्ड हाई 4446.80 रुपये के रिकॉर्ड हाई से 30 प्रतिशत गिर चुका है। एनएसई की बात करें तो यह 15 प्रतिशत के प्रीमियम पर शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। लेकिन कुछ दिन के बाद ही कंपनी के शेयरों का दाम अपर प्राइस बैंड 1785 रुपये के नीचे आ गया। आज कंपनी के शेयर 1730 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं।

किस कंपनी के शेयरों को खरीदना रहेगा फायदेमंद (BSE, NSE target price)

स्टॉक मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीएसई और एनएसई का फंडामेंटल काफी मजबूत है। लेकिन जब हम प्रॉफिट और डेरिवेटिव्स सेगमेंट के मार्केट शेयर पर देखेंगे तब एनएसई एक ज्यादा बेहतर विकल्प नजर आता है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में एनएसई का प्रॉफिट 10,0000 करोड़ रुपये था। वहीं, बीएसई का प्रॉफिट 3000 करोड़ रुपये था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन दोनों एक्सचेंज के बीच का यह गैप बढ़ेगा। ऐसे में एनएसई, बीएसई की तुलना में एक बेहतर विकल्प है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2880 रुपये से 2980 रुपये बीएसई का एक मजबूत रेंज है। यह स्टॉक 3380 रुपये के स्तर पर रेसिस्टेंस महसूस कर रहा है। एनएसई के शेयरहोल्डर्स के लिए तत्काल टारगेट प्राइस 1800 रुपये से 1950 रुपये है। वहीं, स्टॉप लॉस 1680 रुपये का सेट किया गया है।

तिमाही नतीजों को लेकर क्या है एक्सपर्ट की सोच

केसी सिक्योरटीज से जुड़े एम ओझा कहते हैं, ‘प्रॉफिट और मार्जिन जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान एक बार फिर से दोहराए जाने की आशंका है। उम्मीद है कि एनसई, बीएसई की तुलना में बेहतर परिणाम दे सकता है। ऐसे में एनएसई के शेयरों को खरीदना ज्यादा बेहतर रहेगा।’

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN