Home Latest news ताज़ा खबर CBI की बड़ी कामयाबी, पहली बार किसी विदेशी नागरिक का भारत प्रत्यर्पण,...

CBI की बड़ी कामयाबी, पहली बार किसी विदेशी नागरिक का भारत प्रत्यर्पण, यूक्रेनी आरोपी को रोमानिया से लाया जा रहा

7
0

Source :- INDIATV NEWS

भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश धोखाधड़ी के मामले में वांछित यूक्रेन के नागरिक ओलेक्जेंडर जापिचेंको (OLEKSANDR ZAPICHENKO) को रोमानिया से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा रहा है। 17 नवंबर 2026 को उसे लेकर विमान रोमानिया से भारत के लिए रवाना हो चुका है। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को उसकी तलाश थी।

पहली बार किसी विदेशी नागरिक को प्रत्यर्पण के तहत लाया जा रहा

इस मामले की खास बात यह है कि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पहली बार किसी विदेशी नागरिक को प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के तहत आरोपी के तौर पर भारत लाया जा रहा है। आमतौर पर भारतीय जांच एजेंसियां विदेशों में छिपे भारतीय वांछित आरोपियों को प्रत्यर्पित कराकर देश वापस लाती रही हैं। इस बार एक यूक्रेनी नागरिक को भारत लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नोडल एजेंसी के रूप में पूरी कानूनी और प्रत्यर्पण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले नेटवर्क में शामिल होने का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, ओलेक्जेंडर जापिचेंको पर निवेशकों को असामान्य रूप से ज्यादा साप्ताहिक रिटर्न देने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है। आरोप है कि उसने निवेशकों से जुटाई गई नकदी को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने और बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। इसी कथित नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने की जांच की जा रही है।

जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

आरोपी को भारत लाने के लिए CBI ने इंटरपोल और संबंधित विदेशी एजेंसियों के साथ समन्वय किया। रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के बाद प्रत्यर्पण से जुड़ी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। 

मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश धोखाधड़ी के मामले में होगी पूछताछ

अब ED की टीम उसे भारत ला रही है, जहां उससे मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की जाएगी। इसे भारतीय जांच एजेंसियों के अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विदेश में छिपे आर्थिक अपराध के आरोपियों को भारत लाने की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। पूछताछ के बाद ही इस मामले में और कड़ियां खुलेंगी।

ये भी पढ़ें: 

“माफी कलम से नहीं, दिल से आनी चाहिए”, SC ने संजय राउत को दिया आदेश-नया माफीनामा लेकर आएं

SOURCE : INDIATV NEWS