Home - ChatGPT Free यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेंगी अनलिमिटेड Text चैट...

ChatGPT Free यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेंगी अनलिमिटेड Text चैट और ये फीचर्स

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OpenAI ने ChatGPT Free यूजर्स के लिए Unlimited Text Chats, GPT-5.6 Luna और नया Think Button रोलआउट करने की घोषणा की है। यह अपडेट AI चैटिंग को पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और आसान बनाने वाला है।

OpenAI ने ChatGPT के करोड़ों फ्री यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट रोलआउट किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि जल्द ही ChatGPT Free और Go प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड टेक्स्ट चैट्स, नया GPT-5.6 Luna मॉडल और एक नया Think Button मिलेगा। इस अपडेट का मकसद AI को अधिक लोगों के लिए आसान और काम का बनाना है।

नया बदलाव उन यूजर्स के लिए खास है जो अब तक टेक्स्ट मेसेज की लिमिट खत्म होने के बाद इंतजार करने को मजबूर हो जाते थे। नए अपडेट के बाद सामान्य टेक्स्ट कन्वर्सेशंस पर यह सीमा हटाई जा रही है, हालांकि इमेज, फाइल अपलोड और कुछ अन्य फीचर्स पर पहले की तरह लिमिट लागू रहेगी।

अब फ्री यूजर्स कर सकेंगे Unlimited Text Chats

OpenAI के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ChatGPT Free और Go प्लान पर टेक्स्ट चैट लिमिट हटाई जाएगी। इसका मतलब है कि यूजर्स बिना किसी तय मेसेज लिमिट की चिंता किए AI से नेचुरल टेक्स्ट कन्वर्सेशन कर सकेंगे। हालांकि यह सुविधा केवल टेक्स्ट चैट के लिए होगी। इमेज जेनरेशन, फाइल अपलोड और अन्य टूल्स पर यूजेस लिमिट बनी रहेगी।

GPT-5.6 Luna बनेगा नया डिफॉल्ट मॉडल

अपडेट के साथ Free और Go यूजर्स के लिए GPT-5.6 Luna डिफॉल्ट मॉडल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। यह GPT-5.6 परिवार का सबसे तेज और कम लागत वाला मॉडल है, जिसे रोजमर्रा के सवालों, लेखन, पढ़ाई, आइडिया जनरेशन और सामान्य बातचीत के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि Luna पहले की तुलना में बेहतर क्वॉलिटी और ज्यादा भरोसेमंद जवाब दे सकेगा।

नया Think Button क्या करेगा?

OpenAI एक नया Think Button भी जोड़ रहा है। जब यूजर को किसी कठिन सवाल, लॉजिक बेस्ड प्रॉब्लम या गहरी जानकारी चाहिए होगी, तब वह इस बटन का इस्तेमाल कर सकेगा। इसके बाद ChatGPT जवाब देने से पहले एक्सट्रा रीजनिंग का इस्तेमाल करेगा, जिससे ज्यादा सटीक और सोच-समझकर जवाब मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

Plus और Pro यूजर्स के लिए भी सुधार

सिर्फ फ्री यूजर्स ही नहीं, बल्कि Plus और Pro सब्सक्राइबर्स को भी बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। उनके लिए GPT-5.6 Sol मॉडल को और ज्यादा सटीक बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, नया वर्जन तारीख, संख्या, नियम और तथ्यों से जुड़े सवालों में पहले से ज्यादा भरोसेमंद जवाब देगा। इसके अलावा एक नया स्लाइडर भी दिया जाएगा, जिससे यूजर यह तय कर सकेंगे कि ChatGPT किसी सवाल पर कितनी गहराई से सोचे।

कब मिलेगा यह अपडेट?

OpenAI ने बताया है कि यह अपडेट कई फेज में रोलआउट किया जाएगा। इसलिए सभी यूजर्स को नई सुविधाएं एक साथ नहीं मिलेंगी। अगर आपके ChatGPT अकाउंट में अभी GPT-5.6 Luna, Think Button या Unlimited Text Chats दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो आने वाले दिनों में यह फीचर आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN