Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/Javed_akhtar_cjp_01_1790943567468_cyVs_1790943574176_pdwX_530344fe-22a6-4246-b477-8d25b29ebaf0_supg.pngJaved Akhtar’s Post: सीजेपी प्रोटेस्ट का शिवाजी पार्क के स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इस विरोध प्रदर्शन पर अब जावेद अख्तर ने अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने शिवाजी पार्क के स्थानीय लोगों पर तंज कसा है।
मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर वहां के स्थानीय लोगों ने शोर, ट्रैफिक और इलाके में शांति प्रभावित होने को लेकर विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के विरोध पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने पूछा है कि अगर किसी राजनीतिक पार्टी का कोई जलसा वहां हो रहा होता तब भी क्या स्थानीय लोग इसी तरह आवाज उठाते?
जावेद अख्तर ने पोस्ट में क्या लिखा?
जावेद अख्तर ने एक्स पर लिखा- मुझे खुशी है कि शिवाजी पार्क के कुछ लोग शोर-शराबे से होने वाले प्रदूषण को लेकर जागरूक हो रहे हैं और अधिकारियों से आज होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि जब भी शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र की किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई जलसा आयोजित होगा, तब भी वो इतनी ही ज्यादा जोर-शोर से आपत्ति उठाएंगे।
जावेद अख्तर के खिलाफ लोगों ने किए कमेंट्स
जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर एक्स यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- सर वो लोग जो करना चाहें, उन्हें करने दीजिए। तानाशाह मत बनिए अख्तर साहब। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जावेद जी, सलाह मांगने पर देनी चाहिए। आप ऐसा क्यों दिखा रहे हैं कि आपको सब पता है। और ये उनकी च्वाइस है, वो भी अपनी आवाज उठाने के लिए स्वतंत्र हैं। जावेद अख्तर ने इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा- क्या मैंने आपसे इस बारे में सलाह मांगी? एक ने लिखा- एक और बेवकूफ रोते हुए आ गया है। इस यूजर को जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने कहा- आपके जवाब से पता चलता है कि आपको बचपन में कैसे संस्कार दिए गए हैं।
जावेद अख्तर को मिला सपोर्ट
जहां लोगों ने जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर उनकी आलोचना की। वहीं, कुछ लोगों ने जावेद अख्तर के सपोर्ट में भी कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- सर, ये सब व्हाट्सएप अंकल हैं।अपने आप ही शांत हो जाएंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सर मुझे अच्छा लगा कि आपने इस प्रोटेस्ट को लेकर बात की। मुझे आपके ऐसे तंज वाले ट्वीट बहुत पसंद हैं। एक ने कहा- अच्छा लगा कि जावेद साहब ने इस बारे में बात की।
सीजेपी को शिवाजी पार्क में प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट की बात करें तो इस बार उनका आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। महाराष्ट्र सरकार ने सीजेपी को शिवाजी पार्क में आंदोलन करने की इजाजत नहीं दी है, लेकिन पार्टी ने शिवाजी पार्क के बाहर ही मोर्चा खोल दिया है।
सीजेपी प्रोटेस्ट को मिला नसीरुद्दीन शाह का साथ
मुंबई की सड़कों पर जारी सीजेपी प्रोटेस्ट को बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का साथ मिला है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने नसीरुद्दीन शाह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- मैं सपना देख रहा हूं क्या? अभिजीत दिपके ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाई देता है कि नसीरुद्दीन शाह को देखकर अभिजीत पहले तो हैरान रह जाते हैं। इसके बाद नसीरुद्दीन शाह अभिजीत को गले लगाते हैं। वीडियो में अभिजीत और नसीरुद्दीन शाह एक दूसरे से बात करते भी नजर आते हैं।
नसीरुद्दीन शाह को देख भड़के लोग
सीजेपी प्रोटेस्ट में नसीरुद्दीन शाह की उपस्थिति देख कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। अभिजीत के शेयर किए वीडियो पर यूजर ने नसीरुद्दीन शाह को दिमागी नक्सल बताया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब आप सोच सकते हैं कि इस प्रोटेस्ट को कैसे लोगों का साथ मिल रहा है। एक ने कहा- अभिजीत यहीं आप गलत हो गए। ऐसे लोगों को अपने प्रोटेस्ट में क्यों बुलाया है? एक ने लिखा- एक फ्रेम में दो बेवकूफ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




