Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/KanG_1791705600712_sxKE_1791705604582_2isn_c2ce3839-ee1d-448f-bcbe-b778c07556f2_uIdm.jpgकंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बारे में कहा कि ये एंटी नेशनल ताकतें हैं जो देश को तोड़ने और अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं।
कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन और उनके चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की निंदा की है। कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों को ‘एंटी नेशनल ताकतें’ कहा है, जो भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। कंगना रनौत ने 10 अक्टूबर को लखनऊ में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि आम लोग अब उन लोगों को समझने और सवाल उठाने लगे हैं, जो इस आंदोलन के पीछे हैं। मालूम हो कि यह विरोध प्रदर्शन चुनाव की प्रकिया में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की भूमिका और उसमें गड़बड़ियों पर सवाल उठाते हुए किया गया था।
कंगना ने CJP को बताया एंटी नेशनल
CJP का आरोप है कि चुनाव आयोग ने गलत ढंग से वोटरों के नाम लिस्ट से हटा दिए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी इस प्रकिया में और ज्यादा पारदर्शिता व ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। कंगना रनौत का रिएक्शन शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों और कड़ी सुरक्षा के बीच आया। कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा, “देखिए जो देशद्रोही और आतंकी शक्तियां हैं, और जो अंतराष्ट्रीय साजिशें हैं, वो हमारे देश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं।”
देश को तोड़ने की हो रही है कोशिश
कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा, “बहाना चाहे कुछ भी हो, किसी न किसी तरह से नागरिकों और देश को रोक देने और नागरिकों को परेशान करने की साजिशें चल रही हैं। हम अभी अयोध्या जा रहे हैं श्रीराम जी का आशीर्वाद लेने, और जब तक श्रीराम जी का और हनुमान जी का आशीर्वाद हमारे साथ है, तब तक कोई भी…। आप देश सकते हैं कि इसके अलावा भी कितनी शक्तियां हमारे देश को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं। लेकिन हम सभी भारतवासी भारत के साथ खड़े हैं और सभी एकजुट हैं।”
कहा- राहुल गांधी का हक बनता है
कंगना रनौत ने कहा कि आप देखिए कि कितने लोग इन देशद्रोही ताकतों का पर्दाफाश करने में लगे हुए हैं। मैं तो कहती हूं कि पुलिस छोड़िए लोग ही इन्हें पकड़ कर इनकी धुलाई करने वाले हैं। क्योंकि लोग परेशान हैं, ये लोग आए दिन किसी न किसी तरह से देश को बंद करने की कोशिश में रहते हैं। सवाल जब राहुल गांधी की तरफ मुड़ा तो कंगना ने उस बारे में कहा, “राहुल गांधी जी का हक बनता है कि वह राष्ट्रपति जी से मिलकर जो भी आपत्तिजनक चीजें हैं बताएं। लेकिन हमारे स्कूल में भी यही होता था, जो बच्चे फेल हो जाते थे उन्हें लगता था कि जिन्हें पास किया है उन्हें कोई और ही एग्जाम पेपर आया होगा।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




