Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार CJP प्रोटेस्ट में विशाल ददलानी ने की नारेबाजी, बोले- आंदोलन तब तक...

CJP प्रोटेस्ट में विशाल ददलानी ने की नारेबाजी, बोले- आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/vishal_dadlani_10_02_1790948596330_gHqn_1790948602794_MBhp_19664f01-9fef-42ad-9343-120b947d9e9f_LCuN.png

Vishal Dadlani in CJP Protest: मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में विशाल ददलानी भी पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर चढ़कर गो ज्ञानू गो का नारा भी लगाया। 

मुंबई में आज यानी 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में विशाल ददलानी भी पहुंचे। इस प्रोटेस्ट में विशाल ददलानी ने स्टेज पर चढ़कर ‘गो ज्ञानू गो’ का नारा लगाया। सीजेपी का ये प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। अभिजीत दीपके, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

विशाल ने लगाया ‘गो ज्ञानू गो’ का नारा

सोशल मीडिया पर इस प्रोटेस्ट की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली में प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्होंने स्टेज से ‘गो ज्ञानू गो’ का नारा भी लगाया।

ये भी पढ़ें: विशाल ददलानी बोले- गाली दिए बिना गृहमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं…

विशाल ददलानी ने बताया कब तक जारी रहेगा आंदोलन?

विशाल ददलानी ने मंच से कहा- “ये इतना सुंदर दृश्य है। दिल्ली में तो इनके साथ होने का मौका नहीं मिला, लेकिन यहां होने का मौका मिल रहा है। ये आंदोलन चालू रहेगा तब तक जब तक…गो ज्ञानू गो। अरे कर ले थोड़ी शर्म ज्ञानू… गो ज्ञानू गो।” विशाल ददलानी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विशाल ने दिल्ली प्रोटेस्ट के वक्त भी किया था सीजेपी का समर्थन

विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बताया था कि वो सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान विशाल ददलानी भले ही दिल्ली जाकर प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने लगातार सीजेपी को समर्थन दिया था।

नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दीपके को लगाया गले

बता दें, नसीरुद्दीन शाह भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पहुंचे। प्रोटेस्ट साइट पर नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दीपके से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात का वीडियो अभिजीत ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में अभिजीत और नसीरुद्दीन शाह एक दूसरे को गले लगाते नजर आए। वहीं, दोनों ने एक दूसरे को एक दूसरे का फैन भी बताया।इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स नसीरुद्दीन शाह को ट्रोल भी करते नजर आए।

शबाना आजमी भी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में हुईं शामिल

नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी के अलावा शबाना आजमी भी सीजेपी प्रोटेस्ट का हिस्सा बनीं। शबाना आजमी दिल्ली में भी सीजेपी प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने की वजह से तब भी शबाना आजमी को ट्रोल किया गया था और अब भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सीजेपी के आंदोलन के खिलाफ मुंबई में हो रहा विरोध प्रदर्शन

सीजेपी ने जब पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट किया था, उन्हें बड़ी संख्या में लोगों का साथ मिला था। लेकिन सीजेपी को मुंबई में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शिवाजी पार्क में आंदलन कर रही सीजेपी के खिलाफ मुंबई के कुछ लोगों ने शिवाजी पार्क में सीजेपी के खिलाफ ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। खुद को ‘जेन नेक्स्ट मुंबई’ का सदस्य बताने वाले लोगों के एक ग्रुप, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा- हम संविधान की रक्षा करना जानते हैं, संविधान का सम्मान करना जानते हैं। मुंबईकर कॉकरोच जनता पार्टी का व्यवहार नहीं सहेगा।

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट: जावेद अख्तर ने किन लोगों पर कस दिया तंज? बोले- कुछ लोग शोर-शराबे…

जावेद अख्तर ने किस पर कसा तंज?

बता दें, शिवाजी पार्क के स्थानीय लोगों ने भी सीजेपी के प्रदर्शन का विरोध किया था। लोगों का कहना था कि शिवाजी पार्क में प्रदर्शन ने इलाके में शोर-शराबा होगा। ऐसे लोगों के खिलाफ जावेद अख्तर ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया। उन्होंने उन लोगों पर तंज कसा है जो सीजेपी के प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN