Home मनोरंजन समाचार Cocktail 2 Box Office Day 5: मंगलवार को ‘कॉकटेल 2’ ने की...

Cocktail 2 Box Office Day 5: मंगलवार को ‘कॉकटेल 2’ ने की बंपर कमाई, पांच दिनों में ही छू लिया ये जादुई आंकड़ा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/cocktail_3_1782058838274_1782058874240_2899ef12-cd74-47ab-abe1-fbd3dcf0e65e_1782263992292_debe62b6-cc25-4b19-95fc-655f4303802b.png

‘कॉकटेल 2’ 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही दमदार कमाई कर रही है। ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं।  

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के साथ शाहिद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शाहिद की ‘कॉकटेल 2’ के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही दमदार कमाई कर रही है। ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके मंगलवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

मंगलवार को भी कर डाली बंपर कमाई

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ओपनिंग वीकेंड खत्म होने के बाद भी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद कॉकटेल 2 ने कमर्शियल तौर पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। ‘कॉकटेल 2’ के सामने पहले से ही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का रिलीज के साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ जैसी फिल्में हैं। इसके बावजूद ये शानदार कमाई कर रही है। ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके मंगलवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 5वें दिन 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 60.90 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन

डे 1 13.50
डे 2 16.25
डे 3 17.75
डे 4 6.75
डे 5 6.65
टोटल कलेक्शन 60.90

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ से सामना हुआ है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।

‘कॉकटेल 2’ का पहला पार्ट

बता दें कि साल 2012 में आई रोमांस कॉमेडी ‘कॉकटेल’ शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का पहला पार्ट है। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स थे. पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। ‘कॉकटेल’ फिल्म हिट हुई थी। मूवी में सैफ, दीपिका और डायना की केमिस्ट्री छा गई थी।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN