Home - ColorOS 17 Update: Oppo के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा नया अपडेट, देखें...

ColorOS 17 Update: Oppo के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा नया अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO ने ColorOS 17 के ग्लोबल रोलआउट का शेड्यूल जारी किया है। अपडेट अक्टूबर के आखिर से Find X और Reno सीरीज के चुनिंदा फोन पर आना शुरू होगा और रोलआउट 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है।

टेक कंपनी ओप्पो ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 17 के ग्लोबल रोलआउट का शेड्यूल जारी कर दिया है। Android 17 पर बेस्ड यह अपडेट नए डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी के मुताबिक, अपडेट 29 अक्टूबर 2026 से पुराने स्मार्टफोन्स के लिए जारी होना शुरू होगा। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में Reno, F और K सीरीज के फोन के साथ OPPO टैबलेट को भी अपडेट मिलेगा। यह रोलआउट 2027 की पहली तिमाही तक जारी रहेगा।

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च होंगे और ये फोन ColorOS 17 के साथ आएंगे। पुराने स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट अलग-अलग फेज में जारी किया जाएगा। यहां देखें किन डिवाइस को कब नया सॉफ्टवेयर मिलने वाला है।

29 अक्टूबर 2026: इन फोन को मिलेगा अपडेट

OPPO के ग्लोबल शेड्यूल के मुताबिक, पहले फेज में कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और फोल्डेबल फोन के लिए अपडेट जारी करेगी।

OPPO Find N6

OPPO Find X9 Ultra

OPPO Find X9s

OPPO Find X9 Pro

OPPO Find X9

30 अक्टूबर 2026: इन स्मार्टफोन्स की बारी

अगले दिन Find X8 और Find N5 सीरीज के साथ Reno16 सीरीज के चुनिंदा फोन को भी ColorOS 17 मिलना शुरू होगा।

OPPO Find N5

OPPO Find X8 Pro

OPPO Find X8

OPPO Reno16 Pro 5G

OPPO Reno16 5G

OPPO Reno16c 5G

OPPO Reno16 F 5G

OPPO Reno16 FS 5G

नवंबर 2026: Reno, F और K सीरीज के फोन

नवंबर में कंपनी ज्यादा स्मार्टफोन्स तक अपडेट पहुंचाएगी। इस दौरान Reno15 और Reno14 सीरीज के अलावा F और K सीरीज के कई डिवाइस भी अपडेट की सूची में शामिल हैं।

OPPO Find सीरीज

OPPO Find N3

OPPO Find N3 Flip

OPPO Reno15 सीरीज

OPPO Reno15 Pro Max 5G

OPPO Reno15 Pro 5G

OPPO Reno15 Pro Mini 5G

OPPO Reno15 5G

OPPO Reno15 FS 5G

OPPO Reno15 F 5G

OPPO Reno15c 5G

OPPO Reno15 A

OPPO Reno14 सीरीज

OPPO Reno14 Pro 5G

OPPO Reno14 5G

OPPO Reno14 5G Diwali Edition

OPPO Reno14 FS 5G

OPPO Reno14 F 5G

OPPO Reno14 F Dark Side Limited Edition

OPPO K सीरीज

OPPO K14x 5G

OPPO K14 5G

OPPO K13x 5G

OPPO F सीरीज

OPPO F33 5G

OPPO F31 5G

OPPO F29 5G

दिसंबर 2026: इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट

दिसंबर में OPPO Reno13 सीरीज, K13 सीरीज और कुछ टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।

OPPO Reno13 सीरीज

OPPO Reno13 Pro 5G

OPPO Reno13 5G

OPPO Reno13 FS 5G

OPPO Reno13 A

OPPO Reno13 F 5G

OPPO Reno13 F

OPPO K सीरीज

OPPO K13 Turbo Pro 5G

OPPO K13 Turbo 5G

OPPO K13 5G

OPPO टैबलेट

OPPO Pad 5

OPPO Pad 5 Matte Display Edition

OPPO Pad 3

OPPO Pad 3 Matte Display Edition

OPPO Pad 3 Pro

2027 की पहली तिमाही में इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट

ColorOS 17 का रोलआउट 2027 की पहली तिमाही में भी जारी रहेगा। इस दौरान कंपनी कुछ पुराने Reno फोन, F सीरीज के स्मार्टफोन्स और टैबलेट के लिए अपडेट जारी करेगी।

OPPO Find N2 Flip

OPPO Reno12 Pro 5G

OPPO Reno12 Pro 5G Manish Malhotra Limited Edition

OPPO Reno12 5G

OPPO Reno12 F 5G

OPPO F33 Pro 5G

OPPO F31 Pro+ 5G

OPPO F31 Pro 5G

OPPO F29 Pro 5G

OPPO Pad SE

OPPO Pad SE Matte Display Edition

बता दें कि यह ग्लोबल रोलआउट शेड्यूल है। भारत में अपडेट मिलने की तारीख फोन के मॉडल, एरिया और करियर के हिसाब से अलग हो सकती है। लिस्ट में नाम होने का मतलब यह नहीं है कि सभी यूजर्स को उसी दिन अपडेट मिल जाएगा। अपने फोन में Settings के Software Update सेक्शन को चेक करते रहें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN