Home खेल समाचार Commonwealth Games 2026: भारत अभी तक जीत चुका है 17 मेडल, आज...

Commonwealth Games 2026: भारत अभी तक जीत चुका है 17 मेडल, आज नीरज चोपड़ा की बारी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 30 जुलाई तक 3 गोल्ड समेत 17 मेडल जीत चुका है। आज एक दर्जन से भी अधिक मेडल पक्के हो सकते हैं। नीरज चोपड़ा पर हर किसी की निगाहें रहेगी। देखें मेडल लिस्ट-

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 8वें दिन तक भारत 3 गोल्ड समेत 17 मेडल जीत चुका है। आज यानी शुक्रवार, 31 जुलाई को भारतीय भाला फेंक नीरज चोपड़ा एक्शन में होंगे, जिनकी नजरें गोल्ड पर होगी। हैवीवेट भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता जबकि बृहस्पतिवार को दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भालाफेंक के फाइनल में पहुंच गए। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु त्रिकूद फाइनल में पहुंच गए। 28 वर्षीय लवप्रीत ने स्नैच में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड 176 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 212 किग्रा सहित कुल 388 किग्रा भार उठाया। न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटि ने क्लीन एवं जर्क में खेलों का रिकॉर्ड 223 किग्रा भार उठाते हुए कुल 389 किग्रा (166 किग्रा और 223 किग्रा) वजन के साथ स्वर्ण पदक जीता।

पुरूषों के शॉटपुट फाइनल में एशियाई खेलों के चैम्पियन तेजिंदरपाल सिंह तूर पदक से चूककर पांचवें स्थान पर रहे । वहीं राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनिमेष कुजूर (200 मीटर ) और विशाल टीके (400 मीटर) फाइनल में जगह नहीं बना सके। पुरूषों की लॉन बॉल्स टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखा । युवा महिला भारोत्तोलक प्लस 86 किलो वर्ग में पदक से चूक गई और पांचवें स्थान पर रही।

गोल्ड मेडल

मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (महिलाओं की 48kg)

शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिलाओं की शॉट पुट F57)

दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुषों की 100m T47)

सिल्वर मेडल

विनर्सभारत ने 10 सिल्वर मेडल जीते, जिसमें ऋषिकांत सिंह, मुथुपंडी राजा, ज्ञानेश्वरी यादव, वल्लूरी अजय बाबू, सर्वेश कुशारे, हरजिंदर कौर, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद बेसिल और लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

ब्रॉन्ज मेडल

विनर्सभारत ने 4 ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीते, जिसमें झंडू कुमार, बिंद्यारानी देवी, शिल्पा शायला और सीमा कालीरामन ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारत के मेडल विजेता और उनके इवेंट

नंबर एथलीट इवेंट खेल मेडल
1 झंडू कुमार पुरुषों का हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग कांस्य
2 ऋषिकांत सिंह पुरुषों का 60kg वेटलिफ्टिंग रजत
3 मीराबाई चानू महिलाओं का 48kg वेटलिफ्टिंग स्वर्ण
4 मुथुपंडी राजा पुरुषों का 65kg वेटलिफ्टिंग रजत
5 ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं का 53kg वेटलिफ्टिंग रजत
6 बिंद्यारानी देवी महिलाओं का 58kg वेटलिफ्टिंग कांस्य
7 शर्मिला धनकर महिलाओं का शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
8 सर्वेश कुशारे पुरुषों का हाई जंप एथेटिक्स रजत
9 शिल्पा के शायला महिलाओं का शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
10 वल्लूरी अजय बाबू पुरुषों का 79kg वेटलिफ्टिंग रजत
11 हरजिंदर कौर महिलाओं का 69kg वेटलिफ्टिंग रजत
12 गुलवीर सिंह पुरुषों का 10000m एथलेटिक्स रजत
13 मुरली श्रीशंकर पुरुषों का लॉन्ग जंप एथलेटिक्स रजत
14 दिलीप गावित पुरुषों का 100m T47 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
15 मोहम्मद बेसिल पुरुषों का 100m T47 पैरा एथलेटिक्स रजत
16 लवप्रीत सिंह पुरुषों का +110kg वेटलिफ्टिंग रजत
17 सीमा कालीरमना महिलाओं का डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स कांस्य

कॉमनवेल्थ गेम्स में टॉप-10 मेडल जीतने वाले देश

पोजिशन देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
1 ऑस्ट्रेलिया 51 24 35 110
2 इंग्लैंड 15 30 20 65
3 कनाडा 15 13 17 45
4 स्कॉटलैंड 9 7 9 25
5 नाइजीरिया 8 5 2 15
6 दक्षिण अफ्रीका 6 9 8 23
7 मलेशिया 6 3 3 12
8 न्यूज़ीलैंड 5 9 7 21
9 जमैका 4 1 2 7
10 भारत 3 10 4 17

SOURCE : LIVE HINDUSTAN