Home खेल समाचार CWG 2026: भारत के खाते में 6 और मेडल, नीरज चोपड़ा ने...

CWG 2026: भारत के खाते में 6 और मेडल, नीरज चोपड़ा ने किया निराश, अस्मिता डे ने रचा इतिहास; 10 बॉक्सर फाइनल में

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत की झोली में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल आए। अब भारत के कुल मेडल की संख्या 23 हो गई है। मेडल टैली में भारत 10वें पायदान पर है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए शुक्रवार, 31 जुलाई का दिन सबसे सफल दिन रहा। जूडो और एथलेटिक्स में छह मेडल जीतकर भारत ने अपने कुल मेडल की संख्या 23 तक पहुंचाई और ग्लासगो में अपनी स्थिति मजबूत की। इन 23 मेडल में भारत ने 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज जीते हैं, हालांकि ओवरऑल रैंकिंग में भारत 10वें पायदान पर ही है। वेल्स 24 मेडल के साथ नौवें स्थान पर है। यह दिन भारत के जूडोका और ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों के नाम रहा; भारतीय दल ने 9वें दिन दो गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते और साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल कीं।

नीरज चोपड़ा से जैवलिन में गोल्ड की उम्मीद थी, मगर उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि यशवीर सिंह ने जैवलिन में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया।

इसके अलावा मुक्केबाजी में भी भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा, सभी 10 भारतीय सेमीफाइनलिस्ट ने अपने-अपने मुकाबले जीते और फाइनल में जगह बनाई। इससे कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का हो गया, साथ ही आने वाले दिनों में और भी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें बनी हुई हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स-

अस्मिता डे: जूडो (महिलाओं के 48kg वर्ग) में भारत के लिए पहला कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीता।

हर्ष सिंह: पुरुषों के 60kg जूडो इवेंट में 10-0 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता।

यामिनी मौर्य: महिलाओं के 57kg जूडो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

नीरज चोपड़ा: पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में 85.83 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मेडल जीता।

यशवीर सिंह: पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में 85.41 मीटर के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

तेजस्विन शंकर: डेकाथलॉन में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बनकर ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडलिस्ट:

मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (महिलाओं का 48 kg)

शर्मिला धनकड़: एथलेटिक्स (महिलाओं का शॉट पुट F57)

दिलीप गावित: एथलेटिक्स (पुरुषों की 100 मीटर T47)

अस्मिता डे: जूडो (महिलाओं का 48 kg)

हर्ष सिंह: जूडो (पुरुषों का 60 kg)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के सिल्वर मेडलिस्ट:

ऋषिकंत सिंह: वेटलिफ्टिंग (पुरुषों का 60 kg)

मुथुपांडी राजा: वेटलिफ्टिंग (पुरुषों का 65 kg)

ज्ञानेश्वरी यादव: वेटलिफ्टिंग (महिलाओं का 53 kg)

सर्वेश कुशारे: एथलेटिक्स (पुरुषों की ऊंची कूद)

अजय बाबू वल्लुरी: वेटलिफ्टिंग (पुरुषों का 79 kg)

हरजिंदर कौर: वेटलिफ्टिंग (महिलाओं का 69 kg)

गुलवीर सिंह: एथलेटिक्स (पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़)

मुरली श्रीशंकर: एथलेटिक्स (पुरुषों की लंबी कूद)

मोहम्मद बासिल: एथलेटिक्स (पुरुषों की 100 मीटर T47)

लवप्रीत सिंह: वेटलिफ्टिंग (पुरुषों का +110 kg)

यामिनी मौर्य: जूडो (महिलाओं का 57 kg)

नीरज चोपड़ा: एथलेटिक्स (पुरुषों का जैवलिन थ्रो, 85.83 मीटर)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट:

झंडू कुमार: पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुषों का हैवीवेट)

बिंद्यारानी देवी: वेटलिफ्टिंग (महिलाओं का 58 kg)

शिल्पा शायला: एथलेटिक्स (महिलाओं का शॉट पुट F57)

सीमा कालीरामना: एथलेटिक्स (महिलाओं का डिस्कस थ्रो)

तेजस्विन शंकर: एथलेटिक्स (पुरुषों का डेकाथलॉन)

यशवीर सिंह: एथलेटिक्स (पुरुषों का जैवलिन थ्रो, 85.41 मीटर)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN