Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- DA hike Updates: केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठनों को उम्मीद है कि डीए का ऐलान दशहरा से पहले हो सकता है
- वहीं, इस बार 3 से 4 प्रतिशत की DA में बढ़ोतरी की कर्मचारी आस देख रहे हैं
- सरकार की तरफ से अबतक कोई भी फैसला नहीं किया गया है
DA hike Updates: केंद्रीय कर्मचारी इस समय सबसे अधिक इंतजार डीए का कर रहे हैं। जुलाई के महंगाई भत्ते का ऐलान अबतक नहीं हुआ है। आने वाले कुछ दिनों दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्यौहार हैं। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि उससे पहले पहले सरकार की तरफ से डीए का ऐलान हो सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अबतक जुलाई के डीए के ऐलान को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।
क्या कहना है संगठनों का है?
आल इंडिया एनपीएस एप्लॉयी फेडरेशन के प्रेसीडेंट मंजीत सिंह पटेल कहते हैं, ‘केंद्र सरकार की तरफ से जुलाई साइकल के डीए का ऐलान दशहरा से पहले किया जा सकता है। कर्मचारी डीए बढ़ोतरी अक्टूबर की सैलरी में क्रेडिट होने की उम्मीद कर सकते हैं।’
सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलॉयी और वर्कर्स के कन्फडरेशन ने वित्त मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर से डीए की अगली किस्त के ऐलान की प्रक्रिया को तेज करने का आग्रह किया है।
3 से 4 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद (How Much DA will increase)
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को उम्मीद है कि इस बार केंद्र सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता 3 से 4 प्रतिशत बढ़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों का मिलने वाला डीए 63-64 प्रतिशत हो सकता है। बता दें, सरकार की इस फैसले का सीधा असर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स पर पड़ेगा।
डीए को लेकर केंद्र सरकार ने अबतक कोई ऐलान किया नहीं है। ना ही कोई बयान सामने आया है। आखिरी बार यानी जनवरी के डीए साइकल में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत हो गया था।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (इंडस्ट्रीयर वर्कर्स) अगस्त के महीने में 1.2 प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद 154.40 पर पहुंच गया। बता दें, इस आंकड़े का काफी महत्व है। महंगाई के डाटा के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और डीआर का कैलकुलेशन किया जाता है।
अगर 64 प्रतिशत हुआ डीए तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?
जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये है। वो इस समय यानी 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 10,000 रुपये पर रहे हैं। अगर इस बार 64 प्रतिशत होता है तब की स्थिति में डीए 11520 रुपये हो जाएगा। यानी 720 रुपये का इजाफा बिलकुल शुरुआती लेवल के कर्मचारियों को हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




