Home rss business hindi DA hike: 2% से 63% तक की उछाल, साल दर साल कैसे...

DA hike: 2% से 63% तक की उछाल, साल दर साल कैसे बढ़ा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • DA hike Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस बार सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है
  • जिसके बाद अब डीए 63 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया

DA hike Updates: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत के डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इसकी घोषणा 28 अक्टूबर को हुई थी। इस इजाफे के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। केंद्र सरकार की तरफ से साल भर में दो बार डीए में इजाफा किया जाता है। एक बार डीए जनवरी से बढ़ता है। दूसरी बार जुलाई से बढ़ता है। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों को 2016 में डीए 2 प्रतिशत था। वहां से अबतक 10 साल में महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत हो चुका है।

पिछले कुछ सालों में कैसे बढ़ा कर्मचारियों का डीए

महंगाई के हिसाब से केंद्र सरकार की तरफ से डीए और डीआर पर फैसला किया जाता है। 6वें वेतन आयोग के समय पर 2016 में केंद्रीय कर्मचारियों को 125 प्रतिशत का डीए मिलता था। 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद महंगाई भत्ता घटकर शून्य हो गया है। जुलाई 2016 में केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में इजाफा किया था।

इसके बाद 2017 में महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत हो गया। 2018 में डीए और डीआर बढ़कर 9 प्रतिशत हो गया है। साल 2019 में केंद्र सरकार की तरफ से डीए में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। तब महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत हो गया। 2020 में केंद्र सरकार ने डीए और डीआर को फ्रीज कर दिया। 2021 में डीए में फिर से बढ़ोतरी हुई है। इस साल महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत पर पहुंच गया।

2022 में महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत और 2023 में डीए 46 प्रतिशत हो गया। 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत और 2025 में 58 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, इस साल जनवरी में डीए 2 प्रतिशत बढ़ा। जिसके बाद यह 60 प्रतिशत हो गया। जिसके बाद फिर से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

63 प्रतिशत डीए पर कितना फायदा

जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये है। उन्हें 60 प्रतिशत डीए होने पर 10,800 रुपये बेसिक पे मिलता था। अब 63 प्रतिशत डीए होने पर उन कर्मचारियों को 11340 रुपये मिलेंगे। कर्मचारियों को 540 रुपये हर महीने अधिक मिलेगा। साल भर में 6480 रुपये का फायदा इन कर्मचारियों को होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN