Home - Diwali से पहले Sony ने खोला ऑफर्स का पिटारा, TV पर ₹50,000...

Diwali से पहले Sony ने खोला ऑफर्स का पिटारा, TV पर ₹50,000 तक की बचत और साउंडबार पर ₹15,000 तक का कैशबैक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली पर घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने या अपने होम एंटरटेनमेंट सेटअप को बेहतर बनना चाहते हैं, तो Sony के फेस्टिव ऑफर्स आपके बड़े काम के हैं। Sony India ने त्योहारी सीजन के लिए अपने BRAVIA टीवी और साउंडबार पर कई ऑफर्स पेश किए हैं। सोनी चुनिंदा स्मार्ट टीवी पर 50,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, 3 साल की वारंटी और कुछ मॉडल पर एक EMI फ्री का फायदा शामिल है। यानी स्मार्ट टीवी खरीदने पर आप 50 हजार रुपए तक की बचत कर पाएंगे। अगर आप Sony का टीवी या साउंडबार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अलग-अलग मॉडल की कीमत और मिलने वाले फायदे जानें लें।

टीवी और साउंडबार कॉम्बो पर बचत का मौका

अगर आप नया टीवी खरीदने के साथ साउंडबार भी लेना चाहते हैं, तो Sony के कॉम्बो ऑफर्स पर गौर कर सकते हैं। कंपनी चुनिंदा टीवी और साउंडबार के कॉम्बिनेशन पर 94,990 रुपए तक की बचत का दावा कर रही है। इस तरह के कॉम्बो उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो घर में बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर आवाज का अनुभव चाहते हैं।

Sony Soundbar की कीमत ₹8,990 से शुरू

Sony ने कई साउंडबार मॉडल पर फेस्टिव ऑफर पेश किए हैं। इनमें कम कीमत वाले ऑप्शन से लेकर प्रीमियम होम थिएटर सिस्टम तक शामिल हैं।

कीमतें और कैशबैक Sony के घोषित फेस्टिव ऑफर्स पर बेस्ड हैं।

Sony के ऑफर कब तक मिलेंगे

Sony के BRAVIA टीवी ऑफर 1 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक चलने की जानकारी दी गई है। ये ऑफर केरल को छोड़कर भारत के अन्य हिस्सों में उपलब्ध हैं। कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों से इन प्रोडक्ट को ख़रीदा जा सकता है।

Sony Bluetooth Speakers पर ₹3,000 तक कैशबैक

अगर आप घर या आउटडोर इस्तेमाल के लिए ब्लूटूथ स्पीकर खरीदना चाहते हैं, तो Sony के कई मॉडल पर भी फेस्टिव ऑफर्स मिल रहे हैं। Sony SRS-ULT10 स्पीकर पर ₹500 कैशबैक मिलेगा। SRS-ULT30 पर ₹1,290 कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, SRS-ULT50 की कीमत ₹21,990 है, जिस पर ₹2,190 कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, Sony SRS-ULT70 की कीमत ₹32,990 रखी गई है और इस पर ₹3,000 कैशबैक का फायदा मिलेगा। खरीदने से पहले सभी कैशबैक और ऑफर की शर्तें जरूर चेक कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN