Home LIFESTYLE NEWS HINDI DIY Dandiya: टेप-लेस और लटकन…कम खर्च में घर पर तैयार करें कलरफुल...

DIY Dandiya: टेप-लेस और लटकन…कम खर्च में घर पर तैयार करें कलरफुल डांडिया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि के नौ दिनों में जगह-जगह पर गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने लिए डांडिया खुद बनाना चाहते हैं तो यहां बताए तरीके से सीखिए कैसे बना सकते हैं। 

नवरात्रि पर देवी की पूजा के साथ हर किसी को गरबा और डांडिया नाइट को लेकर एक्साइटमेंट रहती है। इस उत्सव का अपना एक अलग मजा है। गरबा और डांडिया वैसे तो गुजरात की फेमस लोक-सांस्कृतिक परंपराएं हैं, जो विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान पूरे उत्साह से मनाई जाती हैं। हालांकि, आजकल ये भारत के कई शहरों और विदेशों में भी फेमस हो चुकी है। डांडिया रास में डांस करते हुए हाथों में छोटी, सजी हुई लकड़ी की डांडियां लेकर एक तरीके से एक-दूसरे की डांडियों को ताल के साथ टकराते हुए डांस किया जाता है। वैसे तो इवेंट के दौरान डांडिया मिल जाते हैं लेकिन बड़े-बड़े इवेंट्स में इनके दाम भी बड़े ही होते हैं। कई बार तो 500 रुपये की डांडिया मिलती हैं और डांस के समय पर एक ही बार में टूट जाती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप डांडिया को घर पर खुद से बना लें। यहां सीखिए घर पर डांडिया कैसे बनाई जा सकती हैं।

डांडिया बनाने के लिए आपको क्या चाहिए

– डांडिया बनाने के लिए आपको जरूरत होगी दो एक साइज की लकड़ी, दो अलग रंगों की कलर फुल टेप, गुजराती लेस, गुजराती लटकन या फिर मोती वाली लटकन, ग्लू, मोती वाली लेस। अगर आपको सेम साइज की लकड़ी ना मिले तो आप पीवीसी पाइप को सेम साइज में कटवाकर यूज कर सकते हैं।

– डांडिया को सजाने के लिए सबसे पहले एक कलरफुल टेप को पूरे में लपेट लें। दूसरे रंग के टेप को दोनों एंड्स पर लगा दें। वैसे तो डांडिया को लेस से सजाना है लेकिन कई बार लेस ऊपर नीचे से सरक जाती है जिसकी वजह से लकड़ी दिखती है जो खराब लगती है।

-अब टेप के ऊपर ग्लू लगाएं और फिर थोड़ा गैप करते हुए गुजराती लेस लगाएं। जिस जगह पर गैप किया है वहां पर मोती वाली लेस लगाएं।

-लेस लगाने के बाद इसे सूखने का समय दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो फिर इस इसके एंड पर लटकन लगाएं। लटकन को बहुत अच्छी तरह से पेस्ट करें। ध्यान रखें अगर आप पीवीसी पाइप का यूज कर रहे हैं तो इसके दोनों एंड पर दिख रहे छेद को भी कवर कर दें।

-सभी चीजें जब अच्छे से पेस्ट हो जाएं तो आप इन डांडिया पर सुंदर लाइट भी लगा सकते हैं। इसके पावर बटन को आप डांडिया के टॉप पर लगा दें और फिर टेप और लेस से पेस्ट कर दें।

-बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी है तो आप सिर्फ कलरफुल टेप और लटकन का इस्तेमाल करके भी डांडिया बना सकते हैं।

-चाहें तो डांडिया को अपनी आउटफिट से मैच करते भी सजा सकती हैं। ये दिखने में काफी अच्छा और सुंदर लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN