Home LIFESTYLE NEWS HINDI DIY: स्कूल प्रोजेक्ट के लिए तिरंगा बनाने का सबसे आसान तरीका, बच्चे...

DIY: स्कूल प्रोजेक्ट के लिए तिरंगा बनाने का सबसे आसान तरीका, बच्चे भी मिनटों में सीख जाएंगे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी स्कूलों में शुरू हो चुकी है और कुछ बच्चों को तिरंगा झंडा बनाने का प्रोजेक्ट भी मिल गया है। ऐसे में पेरेंट्स को झंडा बनाने में मदद करनी पड़ेगी, तो चलिए आपको आसान स्टेप्स में सिखाते हैं।

15 अगस्त की तैयारी कई स्कूलों में अभी से शुरू हो चुकी है और उसके लिए बच्चों को प्रोजेक्ट भी दिए जाने लगे हैं। कई स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडा बनाने के लिए कहा जाता है और छोटे बच्चों का ये प्रोजेक्ट पेरेंट्स को ही करना पड़ता है। अगर आपके बच्चे को भी स्कूल में झंडा बनाने का प्रोजेक्ट मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको आसान DIY स्टेप्स में बताएंगे कि झंडा कैसे बनेगा।

तिरंगा बनाने के लिए सामान खरीदें

सबसे पहले तो तिरंगा बनाने के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद लें। इन सामान में सफेद चार्ट पेपर या ड्राइंग शीट, केसरिया, सफेद और हरे रंग का पेपर या रंग, गोंद, कैंची, स्केल, पेंसिल और नीले रंग का स्केच पेन चाहिए। चक्र बनाने के लिए डंडी बनाने के लिए जूस वाली स्ट्रॉ भी लें।

  • स्टेप 1- चार्ट पेपर से तिरंगे का शेप

सबसे पहले चार्ट पेपर को तिरंगे के आकार में काटकर अलग रख दीजिए। अब इस पेपर पर स्केल-पेंसिल की मदद से तीन बराबर भागों में लाइन बनाकर पट्टी बना लें।

  • स्टेप 2- रंगों को भरें

चार्ट पेपर पर आप केसरिया, हरा और सफेद रंग से पेंट कर सकते हैं या फिर रंगीन पेपर चिपकाकर तिरंगे का रंग दे सकते हैं। अपनी सहूलियत के हिसाब से आप चीजें करें। बच्चे को इन रंगों और उनके मतलब को समझाते जाएं।

  • स्टेप 3- अशोक चक्र बनाना न भूलें

तिरंगे में अशोक चक्र बनाना सबसे जरूरी है और थोड़ा मुश्किल भी। अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं। पहले सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग से गोल आकार बनाएं और उसके अंदर 24 तीलियों वाला अशोक चक्र बनाएं। आप कंपास या किसी गोल ढक्कन की मदद से पहले गोला बना सकते हैं और फिर तीलियां खींच सकते हैं। इन तीलियों का मतलब भी बच्चों को जरूर बताएं।

क्राफ्ट से करें क्रिएटिविटी

तिरंगे झंडे में आप कुछ क्रिएटिविटी भी कर सकते हैं। तिरंगे पर ग्लिटर का कम इस्तेमाल करें या रंगीन पेपर से बॉर्डर बना दें। इससे झंडा आकर्षक दिखेगा। अगर आपको ये अच्छा न दिखे, तो इसे स्किप कर सकते हैं। झंडे को सिंपल लुक देना भी सही रहेगा।

डंडी के लिए स्ट्रॉ

अब चार्ट पेपर पर गोंद लगाकर स्ट्रॉ स्टिक उस पर रखें और वही से गोल करके चिपका दें। अगर स्ट्रॉ न हो तो आइसक्रीम की स्टिक भी ले सकते हैं। स्ट्रॉ से स्टिक थोड़ी लंबी और पकड़ने में आसानी रहेगी, इसके नीचे आप थर्माकोल लगाकर स्टैंड बना सकती हैं। तिरंगे झंडे का सम्मान करते हुए इसे साफ-सुथरा बनाएं, बस ऐसे बच्चे का तिरंगा झंडा तैयार करवा दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN