Home LIFESTYLE NEWS HINDI Doctor’s Day 2026: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?...

Doctor’s Day 2026: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? डॉक्टरों को भेजें 25+ शुभकामना संदेश

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

National Doctor’s Day 2026: 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं डॉक्टर्स डे क्यों मनाया जाता है? साथ ही उन्हें भेजने के लिए चुनिंदा कोट्स, विशेज या मैसेज यहां से चुनें।

National Doctor’s Day 2026: डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है, क्योंकि वे सिर्फ बीमारियों का इलाज नहीं करते बल्कि मरीजों को नई उम्मीद और आत्मविश्वास भी देते हैं। हम सभी की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा डॉक्टर जरूर होता है, जिसने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया हो। हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) मनाया जाता है, ताकि डॉक्टरों के योगदान और समर्पण को सम्मान दिया जा सके। इस खास मौके पर आपको बताएंगे कि डॉक्टर्स डे क्यों मनाते हैं और फिर आप भी अपने फेवरेट डॉक्टर को चुनिंदा विशेज, मैसेज या कोट्स भेजकर उनका धन्यवाद कर सकते हैं।

क्यों मनाते हैं डॉक्टर्स डे?

डॉक्टर्स डे का दिन महान डॉक्टर बीसी रॉय को समर्पित है। 1 जुलाई को हम ये खास दिन इसलिए मनाते हैं क्योंकि इसी दिन डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि दोनों होती है। डॉक्टर बीसी रॉय भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक, शिक्षाविद और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। साल 1991 में भारत सरकार ने उनकी याद और डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की।

डॉक्टर्स डे के लिए विशेज और कोट्स

1- दूसरों की जिंदगी संवारना आसान नहीं होता।

आपकी सेवा और समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहे।

हर दिन नई सफलताएं आपका इंतजार करें।

हैप्पी डॉक्टर्स डे!

2- हर मुस्कान के पीछे किसी डॉक्टर की मेहनत छिपी होती है।

उनकी सेवा को हमेशा सम्मान मिलता रहे।

जीवन में खुशियां और सफलता बनी रहे।

डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं।

3- जो अपने आराम से पहले मरीज की चिंता करते हैं,

वही सच्चे जीवन रक्षक कहलाते हैं।

ऐसे सभी डॉक्टरों को दिल से धन्यवाद।

नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं।

4- हर मरीज के चेहरे की मुस्कान ही डॉक्टर की सबसे बड़ी जीत होती है।

उनका जीवन भी खुशियों से भरपूर रहे।

सेवा का यह सफर यूं ही चलता रहे।

डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं।

5- डॉक्टर सिर्फ दवा नहीं देते, बल्कि उम्मीद और हौसला भी देते हैं।

आपकी सेवा और समर्पण को दिल से सलाम। हैप्पी डॉक्टर्स डे।

6- हर मुश्किल समय में मरीजों का साथ निभाने वाले डॉक्टरों को धन्यवाद।

आपकी मेहनत और देखभाल अनमोल है।

7- आपकी मेहनत और समर्पण लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता है।

डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं।

8- डॉक्टर वह हैं जो मुश्किल समय में भरोसा बनकर खड़े रहते हैं।

आपको डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

9- इलाज के साथ हिम्मत और भरोसा देने के लिए आपका धन्यवाद।

आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। हैप्पी डॉक्टर्स डे!

10- डॉक्टर होना सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी है।

आपको डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं।

11- जो दूसरों की जिंदगी बचाते हैं, वे सम्मान के सबसे बड़े हकदार हैं।

डॉक्टरों का योगदान शब्दों में नहीं, लोगों की दुआओं में दिखाई देता है।

12- सभी डॉक्टरों को समर्पण, सेवा और सम्मान से भरे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं।

13- आपकी सेवा और मेहनत समाज के लिए प्रेरणा है।

आपको डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं।

14- मरीज के दर्द को समझना और उसे ठीक करना आसान नहीं होता।

आपकी सेवा के लिए दिल से धन्यवाद।

15- जो अपने आराम से पहले मरीज की चिंता करते हैं,

वही सच्चे जीवन रक्षक कहलाते हैं।

ऐसे सभी डॉक्टरों को दिल से धन्यवाद।

नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं।

16- आपकी मेहनत और देखभाल कई जिंदगियों को संवारती है,

आपका हर प्रयास किसी के लिए नई शुरुआत बनता है।

समाज के ऐसे समर्पित डॉक्टरों को दिल से धन्यवाद,

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं।

17- जब लोग मुश्किल समय से गुजरते हैं,

तब डॉक्टर भरोसा बनकर साथ खड़े रहते हैं।

आपकी निस्वार्थ सेवा को हमारा नमन,

Happy Doctor’s Day 2026।

18- सफेद कोट के पीछे छिपी मेहनत और जिम्मेदारी को सलाम,

आपकी वजह से कई चेहरे फिर मुस्कुराते हैं।

सेवा और समर्पण के लिए आपका धन्यवाद,

डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

19- हर मरीज के लिए आप उम्मीद की एक नई किरण हैं,

आपका ज्ञान और सेवा भावना प्रेरणादायक है।

आपकी मेहनत को शब्दों में बयां करना आसान नहीं,

आपको राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं।

20- डॉक्टर वह हैं जो दर्द में भी उम्मीद जगाते हैं।

21- धन्यवाद उन डॉक्टरों का जो हर दिन लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं।

22- डॉक्टरों का योगदान शब्दों में नहीं, लोगों की दुआओं में दिखाई देता है।

23- आपकी वजह से कई चेहरों पर मुस्कान लौट आती है। Happy Doctor’s Day!

24- समाज के असली हीरोज को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

25- जहां दवा काम करती है, वहीं डॉक्टर का भरोसा हिम्मत देता है।

26- जो दूसरों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगे रहते हैं, वही सच्चे मायनों में हीरो होते हैं।

27- हर मरीज के लिए उम्मीद की किरण बनने वाले डॉक्टरों को सलाम।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN