Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/IMG_1121_1786423314870_1786423328154_b2469d08-7109-4454-a8ed-4b77382bcdb5.PNGFarhan Akhtar Ranveer Singh: ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के हटने से बॉलीवुड में हलचल मच गई थी। वहीं अब इस पूर विवाद को याद करते हुए फरहान अख्तर ने एक्टर पर निशाना साधा है।
फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर तंज कसा है। दरअसल, ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर ने फरहान की फिल्म ‘डॉन 3’ को बीच में ही छोड़ दिया था। यह मामला इतना बढ़ गया था कि इसमें कानूनी नोटिस जारी करने पड़े थे और फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष संस्थाओं को दखल देना पड़ा था। जहां एक तरफ फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच अनबन की खबरें अब भी गरम हैं, वहीं हाल ही में फरहान ने बिना नाम लिए रणवीर पर निशाना साधा है।
‘एक नया पैटर्न’ – फरहान अख्तर
दरअसल, फरहान अख्तर की फिल्म ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में फरहान ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को एक इंटरव्यू दिया। बातचीत के दौरान फरहान ने सैफ अली खान का जिक्र किया और बताया कि ‘दिल चाहता है’ में पहले सैफ थे। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले सैफ ने ये फिल्म छोड़ दी थी। फरहान बोले, ‘मेरा दिमाग ही फट गया था, क्योंकि… जब हम उनसे मिले, जब हमने इस पर काम शुरू किया, तो लगा कि इस रोल को उनके अलावा कोई और कर ही नहीं सकता था। लेकिन जब उन्होंने फिल्म छोड़ी तो दिल टूट गया था।’
रणवीर सिंह पर साधा निशाना
सैफ के बारे में बात करते-करते फरहान को अपनी फिल्म ‘डॉन 3’ की याद आई। शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले रणवीर ने फिल्म छोड़ दी थी। ऐसे में फरहान ने रणवीर का नाम लिए बिना मजाकिया अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘शूटिंग शुरू होने में सिर्फ एक महीना बचा था, जो आजकल एक पैटर्न सा बन गया है।’ रणवीर पर किए गए इस तंज को सुनकर इंटरव्यू लेने वाला जोर से हंस पड़ा। उनकी हंसी पर रिएक्ट करते हुए फरहान ने कहा, ‘लेकिन, सिर्फ मेरे साथ ही नहीं… ऐसी चीजें भी होती रहती हैं।’
यहां समझिए फरहान और रणवीर के बीच का पूरा विवाद
कास्टिंग को लेकर नाराजगी: शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि रणवीर इस बात से नाराज थे कि उनके करियर के ढलान के दौरान फरहान ऋतिक रोशन को इस रोल के लिए अप्रोच कर रहे थे। हालांकि, जब रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई, तो फरहान ने उन्हें ही फिल्म में रखने का फैसला किया। फरहान ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
45 करोड़ के मुआवजे की मांग: रणवीर ने अपनी साइनिंग अमाउंट (एडवांस फीस) लौटाने की पेशकश की थी, लेकिन मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए उनसे 45 करोड़ के मुआवजे की मांग की।
FWICE और लीगल नोटिस: फरहान अख्तर ने इस मामले को ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) के समक्ष उठाया। FWICE ने शुरुआत में रणवीर के खिलाफ ‘असहयोग आंदोलन’ का ऐलान किया, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। इस कदम के जवाब में रणवीर सिंह की लीगल टीम ने भी संस्था को लीगल नोटिस भेजा। बता दें, इस पूरे घटनाक्रम पर रणवीर सिंह ने खुद सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया है और सिर्फ अपने प्रवक्ता के जरिए ही अपना पक्ष रखा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




