Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/Drishyam_3_1779944587747_1779944592332_b1c97b7a-5f7e-4494-af9f-d3f10964f85a_1780964570253_e8c4ca8a-e216-4206-a8b6-a1c70181e40d.jpg

 इस मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इसके सामने एक राम चरण की ‘पेड्डी’ मुसीबत बनकर खड़ी है। हालांकि, डे वन से ही ‘दृश्यम 3’ अच्छा काम कर रही है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 19: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अपनी सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। फैंस भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 3’ से पहले इसके दोनों पार्ट को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में इसका पार्ट छाया हुआ है। इस मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इसके सामने एक राम चरण की ‘पेड्डी’ मुसीबत बनकर खड़ी है। हालांकि, डे वन से ही ‘दृश्यम 3’ अच्छा काम कर रही है। ऐसे में अब ‘दृश्यम 3’ के सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं ‘दृश्यम 3’अब तक कितना कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस का बिगड़ा खेल

मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। मूवी में एक्टर ने हर किसी को अपने काम से इंप्रेस किया है। आज फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। कलेक्शन की बात करें तो इसका ग्राफ काफी मजेदार रहा है। वीकेंड में हर बार अपना जलवा दिखाती है। इस फिल्म ने डे 1 से ही अपने नंबर्स को मेंटेन करके रखा है। ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई अब कम होती नजर आ रही है। Sacnilk के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने 19वें दिन 0.50 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 106.93 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

वीक 1 81.95 करोड़ रुपये
वीक 2 20.68 करोड़ रुपये
डे 16 0.80 लाख रुपये
डे 17 1.30 करोड़ रुपये
डे 18 1.70 करोड़ रुपये
डे 19 0.50 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन 106.93 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

‘दृश्यम 3’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ और आयुष्मान खुराना, सारा अली खान की ‘पति पत्नी और वो दो’ से सामना हुआ। वहीं, मोहनलाल की ‘दृश्यम’ की रिलीज के दिन ही लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई है। लेकिन अब इसके सामने राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’आ गाई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

फिल्म के बारे में

जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम थ्रीक्वल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN