Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Drishyam 3 Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिर पर जारी है ‘दृश्यम...

Drishyam 3 Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिर पर जारी है ‘दृश्यम 3’ का तूफान, एक हफ्ते में बना डाला ये रिकॉर्ड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/drishyam2__1791475350694_HsmM_1791475351419_CIpA_5edba26e-71bd-4f16-910c-e188eed5dd98_AKR9.jpg

‘दृश्यम 3’ में अजय एक बार फिर से विजय सलगांवकर के रोल में बवाल मचा रहे हैं। इस मूवी को रिलीज हुए आज सात दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसे लेकर खास क्रेज बना हुआ है। 

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ पूरी दुनिया में बवाल मचा रही है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ ने हर दिन बंपर कमाई कर रही है। अजय देवगन की ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘दृश्यम 3’ इंडियन ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर दे रही है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ‘दृश्यम 3’ में अजय एक बार फिर से विजय सलगांवकर के रोल में बवाल मचा रहे हैं। इस मूवी को रिलीज हुए आज सात दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसे लेकर खास क्रेज बना हुआ है। ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। ऐसे में अब ‘दृश्यम 3’ के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘दृश्यम 3’ ने 7वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।

जारी है ‘दृश्यम 3’ का तूफान

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अजय के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मूवी में अजय और जयदीप की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों ही फिल्म में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। अब बात करें कलेक्शन की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब अजय की फिल्म के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने खबर लिखने तक 11.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘दृश्यम 3’ का अबतक का टोटल 243.60 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

डे 1 62.00 करोड़ रुपये
डे 2 53.50 करोड़ रुपये
डे 3 61.00 करोड़ रुपये
डे 4 21.00 करोड़ रुपये
डे 5 19.50 करोड़ रुपये
डे 6 15.50 करोड़ रुपये
डे 7 11.10 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 243.60 करोड़ रुपये

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।

मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक

बता दें कि ‘दृश्यम’ मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की ‘दृश्यम’ के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN