Source :- LIVE HINDUSTAN
Delhi’s best durga puja pandal: दिल्ली में रहते हैं और कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल को हर साल मिस करते हैं तो जानें बेस्ट अथेंटिक फूड से लेकर खूबसूरत आर्किटेक्चर और फैमिली के साथ पूजा पंडाल देखने के लिए कौन से बेस्ट दुर्गा पूजा पंडाल हैं।
नवरात्रि शुरू होने के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं और पंचमी तिथि से पंडाल खुल जाते हैं। कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल मिस करते हैं और आप दिल्ली में रहते हैं तो यहां पर सजने वाले इन पंडाल को जरूर देखें। दिल्ली के ट्रैवलर ने वीडियो शेयर किया और बताया कि भले ही वो 61 सालों से दिल्ली में रह रहे हो लेकिन दुर्गा पूजा पंडाल घूमने के लिए अपनी बंगाली फ्रेंड पर भरोसा करते हैं। जिन्होंने दिल्ली की कुछ खास दुर्गा पूजा पंडाल की लिस्ट शेयर की है। जिसे देखने के लिए आप भी इस बार जरूर जाना चाहिए। तो चलिए जानें उन्होंने कौन से दुर्गा पूजा पंडाल गिनाए हैं। जहां पर आप बेस्ट फूड से लेकर फैमिली के साथ अच्छा एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं। ये पंडाल सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं और यहां पर आपको पूरा कोलकाता वाला ट्रेडिशन लेकर पंडाल की डिजाइन में वो एक्सपीरिएंस भी मिल जाएगा।
CR पार्क मेला ग्राउंड
दिल्ली में सीआर पार्क का दुर्गा पूजा पंडाल सबसे पुराना और फेमस है। जिसे देखने के लिए हर साल भाड़ी भीड़ उमड़ती है। यहां पर आपको बेस्ट फूड से लेकर फैमिली के साथ बेस्ट एक्सपीरिएंस लेना है तो जरूर जाना चाहिए। सीआर पार्क जाना है तो सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन नेहरू एन्क्लेव तक जाएं जो मजेंटा लाइन पर बनी है। या फिर ग्रेटर कैलाश के गेट नंबर 3 मेट्रो स्टेशन से निकलकर सी आर पार्क तक पहुंचे। अगर भीड़ कम हुई तो आराम से ई रिक्शा करके पहुंचा जा सकता है। यहां पर लगभग 2 किमी के एरिया में कई सारे दुर्गा पूजा पंडाल सजे होते हैं, जिन्हें देखने का एक्सपीरिएंस मिस नहीं किया जा सकता है। वहीं यहां पर फुचका, बिरयानी जैसे टेस्टी स्ट्रीट फूड खाने का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
ग्रेटर कैलाश 2, दुर्गोत्सव
ग्रेटर कैलाश 2 में सजा दुर्गा पूजा पंडाल दिल्ली के कुछ बेस्ट पंडाल डिजाइन में से एक रहता है। जिसे देखने का एक्सपीरिएंस भी बेस्ट होता है। इस साल इस पूजा पंडाल को स्पेनिश आर्किटेक्ट जेवियर ने सजाया है और पूरे पंडाल को हैंड पेंट किया गया है।
कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा समिति
अगर आपको ऐसे पंडाल में जाना है जहां पर भीड़ कम हो लेकिन बेस्ट डिजाइन और आर्किटेक्ट देखने को मिले तो कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा पंडाल जा सकते हैं। ये पूजा पंडाल लाइमलाइट में ज्यादा नहीं रहता लेकिन यहां पर आपको शानदार डिजाइन और मां की भव्य प्रतिमा देखने को मिलेगी। बंगाली कल्चर और हिस्ट्री को समझना है तो इस पूजा पंडाल में एक बार जरूर जाएं।
मिंटो रोड दुर्गा पूजा समिति
मिंटो रोड पर बने दुर्गा पूजा पंडाल को देखने के मौका ना छोड़ें। ये पंडाल पूरी तरह से ट्रेडिशनली तैयार किया जाता है और यहां पर अथेंटिक बंगाली फ्लेवर के फूड मिल जाएंगे। मिंटो रोड दुर्गा पूजा पंडाल दिल्ली के कुछ सबसे पुराने पंडाल में से एक है और सन 1940 से सजाया जा रहा। यहां पर पूरा बंगाली ट्रेडिशन देखने को मिलता है। इस पंडाल तक पहुंचना है तो यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


