Home BUSINESS NEWS HINDI EPFO का बड़ा बदलाव! अब सिर्फ उमंग ऐप पर होगा UAN एक्टिवेट,...

EPFO का बड़ा बदलाव! अब सिर्फ उमंग ऐप पर होगा UAN एक्टिवेट, जानिए नया तरीका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

EPFO: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं, तो यह अपडेट आपके लिए जरूरी है। ईपीएफओ ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सदस्य ईपीएफओ की वेबसाइट या यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के जरिए UAN एक्टिवेट नहीं कर सकेंगे। इसके लिए अब सिर्फ उमंग ऐप (UMANG App) का इस्तेमाल करना होगा।

ईपीएफओ ने 3 जुलाई से अपने नए यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को फेज वाइज लागू किया है। यह अपग्रेड सेफ और यूजर्स के लिए आसान बनाया गया है। नए पोर्टल पर साफ तौर पर बताया गया है कि यूएएन एक्टिवेशन की सर्विस वेबसाइट से हटा दी गई है। अब यह प्रोसेस सिर्फ उमंग ऐप के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) से पूरा किया जा सकता है।

उमंग ऐप से कैसे करें यूएएन एक्टिवेट – स्टेप बाय स्टेप तरीका

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप्प्ल ऐप स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें।

अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।

ऐप में ईपीएफओ सर्विस सेक्शन खोलें।

यूएएन सर्विस में जाकर फेस ऑथेंटिकेसन का ऑप्शन चुनें।

इसके बाद यूएएन एक्टिवेशन पर क्लिक करें।

अपना 12 अंकों का UAN, आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें।

आधार वैरिफाई करें। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन करके आधार फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।

वैरिफिकेशन सफल होने के बाद आपका यूएएन एक्टिवेट हो जाएगा और इसका मैसेज आके मोबाइल पर आ जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

यूएएन एक्टिवेशन से पहले यह तय कर लें कि आपका आधार एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक हो। आधार में दी गई जानकारी ईपीएफओ के रिकॉर्ड से मेल खाती हो। साथ ही आपके पास इंटरनेट कनेक्शन और कैमरे वाला स्मार्टफोन होना चाहिए। यह पूरा प्रोसेस फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए होगा।

पोर्टल पर हुए ये बदलाव

EPFO ने वेबसाइट से यूएएन एक्टिवेशन और नया यूएएन जारी करने की सुविधा बंद कर दी है। हालांकि, Know Your UAN, डेथ क्लेम दाखिल करने जैसी कई सर्विस पहले की तरह मिलती रहेंगी। इसके अलावा अगर कोई सदस्य अपना यूएएन भूल जाता है, तो अब वह मोबाइल नंबर और आईडी वैरिफिकेशन के जरिये आसानी से दोबारा ले सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN