Home rss business hindi EPFO का बड़ा फैसला, अब रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे...

EPFO का बड़ा फैसला, अब रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, बाकी रकम पर मिलता रहेगा ब्याज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • EPFO ने रिटायरमेंट के बाद PF का पैसा किस्तों में निकालने की सुविधा यानी सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) को मंजूरी दे दी है
  • गुरुवार, 19 नवंबर को हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई

EPFO Latest News: प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब रिटायरमेंट के बाद आपको अपना पूरा EPF पैसा एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने रिटायरमेंट के बाद PF का पैसा किस्तों में निकालने की सुविधा यानी सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) को मंजूरी दे दी है। गुरुवार, 19 नवंबर को हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इसके तहत कर्मचारी अपनी जरूरत के हिसाब से हर महीने, तीन महीने या साल में एक बार PF का पैसा निकाल सकेंगे। वहीं, खाते में बची हुई रकम पर ब्याज भी मिलता रहेगा।

क्या है EPF का नया SWP प्लान?

अभी तक रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी अपने PF खाते में जमा पूरी रकम निकाल सकते हैं। मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक, रिटायरमेंट के तीन साल के भीतर पूरी रकम नहीं निकालने पर खाता निष्क्रिय हो जाता है। लेकिन नए SWP प्लान के तहत अब कर्मचारियों को पूरा पैसा एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी। नियमों के मुताबिक, 58 साल की उम्र में रिटायर होने पर कर्मचारी अपने EPF बैलेंस की पूरी रकम निकालने के पात्र होते हैं। वहीं, कम से कम 10 साल की नौकरी पूरी करने पर EPS के तहत मासिक पेंशन भी मिलती है। नए प्लान में रिटायर कर्मचारी अपनी जमा रकम का कुछ हिस्सा रेगुलर इंटरवल्स पर निकाल सकेंगे। बाकी पैसा EPF खाते में रहेगा और उस पर ब्याज मिलता रहेगा। फिलहाल EPF पर ब्याज दर 8.25 फीसदी है।

हर महीने या साल में निकाल सकेंगे पैसा

SWP के तहत कर्मचारियों को पैसा निकालने के कई विकल्प मिल सकते हैं। वे हर महीने, तीन महीने या सालाना आधार पर रकम निकाल सकेंगे। इसके अलावा पूरी रकम को किस्तों में निकालने, कुछ पैसा एक साथ और बाकी SWP के जरिए लेने या सिर्फ ब्याज की रकम निकालने का विकल्प भी मिल सकता है।

खबर अपडेट हो रही है…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN