Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/04/25/1200x900/seema_kapoor_om_puri_sahab_1745583356279_1745583361206.jpg

Exclusive: दिवंगत एक्टर ओम पुरी की एक्स वाइफ सीमा कपूर ने लाइव हिन्दुस्तान को इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपनी और पुरी साहब (ओम पुरी) की आखिरी तस्वीर दिखाई और उसके पीछे की कहानी भी बताई।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
Exclusive: सीमा कपूर ने दिखाई अपनी और ओम पुरी की आखिरी फोटो, बोलीं- उन्होंने कहा चलो...

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की आखिरी तस्वीर सामने आई है। ओम पुरी का साल 2017 में निधन हो गया था। ओम पुरी के जाने के बाद उनकी एक्स वाइफ सीमा कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘यूं गुजरी है अब तलक’ लिखी। उन्होंने इस किताब में अपने और ओम पुरी के बारे में वो बातें बताई हैं जो शायद आज तक दुनिया के सामने नहीं आई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी और ओम पुरी की आखिरी तस्वीर भी रिवील की है।

यहां देखिए ओम पुरी और सीमा कपूर की आखिरी तस्वीर

सीमा कपूर ने तस्वीर के बारे में बात करते हुए कहा, “ये पुरी साबह के जाने के कुछ दिन पहले की तस्वीर है। मैं हर रोज की तरह उस दिन भी वॉक पर जाने के लिए तैयार हो रही थी। उतने में पुरी साहब आए और बोले, ‘कहां जा रही हैं? वॉक पर?’ मैंने कहा, ‘हां।’ तो हाथ पकड़कर बोले, ‘चलो जरा फोटो खिंचवाते हैं।’ मैंने कहा, ‘क्या है ये? क्या कर रहे हो।’ फिर वो मुझे लेकर गए और बोले, ‘जरा हमारी फोटो खिंचना।’ मुझे बड़ा फनी लग रहा था। मतलब दुकान पर जाकर फोटों क्लिक करवाना।”

ओम पुरी और सीमा कपूर की आखिरी तस्वीर

गिफ्ट किया था ‘गुड बाय’ मग

सीमा कपूर इमोशनल हो गईं। उन्होंने आगे कहा, “अब ये तस्वीर एक याद बन गई है। पता नहीं शायद उनको आभास हो गया था। उन्होंने कभी इतने सालों में ऐसा नहीं किया। वह मुझे एक मग भी देकर गए थे। उस मग पर लिखा है, ‘गुड बाय सिर्फ शब्द नहीं है, ये उस बात का संकेत है कि हम दोबारा फिर जल्दी मिलेंगे। अब जब भी वो मग देखती हूं तो इमोशनल हो जाती हूं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN