Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Exclusive: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को लेकर उड़ रही हैं कई अफवाहें,...

Exclusive: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को लेकर उड़ रही हैं कई अफवाहें, अब सूत्र ने बताया पूरा सच

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/Wounded_1792580388498_tkHd_1792580388608_IA8K_ba5a26ea-a6b9-47b8-bab9-a944ab788923_qeKb.png

Salman Khan Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर मेकर्स से जुड़े सूत्र ने सफाई दी है। जानिए फिल्म की कहानी और रिलीज से जुड़ा नया अपडेट।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में नहीं होंगे बदलाव, युद्ध की अफवाहों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि फिल्म की कहानी में बदलाव किए जा रहे हैं और इसकी दोबारा एडिटिंग हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि फिल्म भारत और चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है। हालांकि, अब फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इन खबरों की सच्चाई बताई है।

क्या बदली जा रही है फिल्म की कहानी?

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने लाइव हिन्दुस्तान से साफ कहा है कि ‘मातृभूमि’ की कहानी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म उसी कहानी पर बन रही है, जो शुरुआत में तय की गई थी। सूत्र ने कहा, “फिल्म में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जो स्क्रिप्ट पहले लिखी गई थी, उसी के हिसाब से फिल्म बनाई जा रही है। स्क्रिप्ट बदलने और फिल्म को दोबारा एडिट करने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। जब मेकर्स ने देखा कि लोग इसे वॉर फिल्म बता रहे हैं, तो उन्हें हंसी आ गई।”

‘बजरंगी भाईजान’ जैसी होगी सलमान की नई फिल्म?

सूत्र ने बताया कि सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की कहानी सिर्फ लड़ाई पर आधारित नहीं है। इसमें प्यार, इंसानियत और रिश्तों को अहमियत दी गई है। सूत्र के मुताबिक, जिस तरह ‘बजरंगी भाईजान’ में लोगों को प्यार और इंसानियत का संदेश दिया गया था, उसी तरह ‘मातृभूमि’ में भी इमोशंस देखने को मिलेंगे। सूत्र ने कहा, “सलमान खान अपनी फिल्मों में हमेशा प्यार और इंसानियत को अहमियत देते हैं। वह नफरत और युद्ध पर फिल्म नहीं बनाना चाहेंगे। उनकी फिल्मों में प्यार का संदेश होता है और ‘मातृभूमि’ भी ऐसी ही फिल्म है।”

कब तक तैयार होगी ‘मातृभूमि’?

सूत्र ने फिल्म की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ‘मातृभूमि’ का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। फिलहाल फिल्म के VFX यानी स्पेशल इफेक्ट्स को फाइनल किया जा रहा है। इसके अलावा गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक पर भी काम चल रहा है।

सेंसर बोर्ड ने रोकी फिल्म?

फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास नहीं भेजा गया है। सूत्र के मुताबिक, सेंसर बोर्ड को दिखाने से पहले फिल्म का लगभग पूरा तैयार होना जरूरी है। ऐसे में मेकर्स पहले फिल्म का बचा हुआ काम खत्म कर रहे हैं।

इस फिल्म में कौन कौन है?

फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू (16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर) के रोल में नजर आएंगे। वहीं चित्रांगदा सिंह फीमेल लीड होंगी। इनके अलावा जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल, विपिन भारद्वाज और हर्षिल शाह भी फिल्म का हिस्सा होंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में गोविंदा का भी कैमियो होगा। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN