Source :- LIVE HINDUSTAN
New FD Rules Changed From 1st October: 1 अक्टूबर से एफडी से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। यह नियम बल्क एफडी से जुड़ा हुआ है। आरबीआई ने बल्क एफडी को लेकर और परदर्शिता बनाने के लिए यह बदलाव पर जोर दिया है। बता दें, बैंकों को अब ब्याज दरों को लेकर और स्पष्टता दिखाना होगा।
क्या है नया नियम?
केंद्रीय रिजर्व बैंक की तरफ से दिए गए निर्देशों के अनुसार अब बैंकों को बल्क एफडी रेट्स की जानकारी हर रोज सुबह 10 बजे अपनी वेबसाइट पर देनी होगी। आरबीआई ने ब्याज दरों को अपडेट करने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय और दिया है। यानी 10:10 तक हर हाल में ब्याज दरों की जानकारी पब्लिक कर देनी होगी। बता दें, इस बदलाव से अब ग्राहकों को लम्बे समय के बल्क एपडी करने पर अधिक स्पष्टता रहेगी।
हर एक ब्रांच में एक ही ब्याज
एक अक्टूबर से अब बैंकों को बल्क एफडी पर एक ही ब्याज सभी शाखाओं में निर्धारित करना होगा। यानी ब्रांच के हिसाब से ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इससे निवेशकों को अब एक जैसा ही ब्याज हर जगह मिलेगा।
क्या होता है बल्क एफडी
सामान्य फिक्सड डिपॉजिट नहीं है। कोई भी ग्राहक जब एक बार में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक पैसा एक साथ जमा करता है तो उसे बल्क एफडी कहते हैं। यानी यह नियम बड़े इनवेस्टर्स को सीधा प्रभावित करेगा।
नया फ्रेमवर्क कॉमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, रिजनल रूरल बैंक, लोकल एरिया बैंक, पेमेंट बैंक और अर्बन कॉपरेटिव बैंक पर लागू होगा।
क्या छोटे ग्राहकों पर पड़ेगा कोई असर?
नहीं, नए नियमों का छोटे ग्राहकों पर कोई असर नहीं पडे़गा। जिन ग्राहकों की एफडी 3 करोड़ रुपये या उससे कम की है उनके ऊपर यह नियम प्रभावित नहीं करेगा। यह नियम बड़े निवेशकों के लिए है। जिससे उन्हें एक समान ब्याज पूरे देश में मिले।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




