Home खेल समाचार FIFA World Cup में कल क्या-क्या हुआ? आज 22 जून के मैचों...

FIFA World Cup में कल क्या-क्या हुआ? आज 22 जून के मैचों का शेड्यूल कर लीजिए नोट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

FIFA World Cup 2026 Yesterday Matches Results- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 21 जून को कुल चार मैच खेले गए, जिसमें उरुग्वे और मिस्र ने जीत दर्ज की, वहीं अन्य दो मुकाबलो ड्रॉ रहे।

FIFA World Cup 2026 Yesterday Matches Results- किशोर सुपरस्टार लामिन यामल ने फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर पहली बार शुरुआती लाइनअप में शामिल होने के 10 मिनट के भीतर ही गोल किया जबकि मिकेल ओयारजाबल ने दो गोल दागे जिससे स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराकर विश्व कप में अपना अभियान वापस पटरी पर लाने में सफल रहा। खिताब के प्रबल दावेदार स्पेन ने अपना पहला मैच केप वर्दे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला था और उसे बड़ी जीत की सख्त दरकार थी। यामल को पहले मैच में दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतारा गया था। स्पेन की तरफ से 18 वर्षीय फॉरवर्ड यामल ने दूर के पोस्ट पर स्लाइड करते हुए एक लो क्रॉस को शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर पहला गोल दागा। इससे वह विश्व कप के इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में आठवें नंबर पर काबिज हो गए।

मिस्र ने दर्ज की वर्ल्ड कप की पहली जीत

स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह ने सही समय पर अपना जलवा दिखाया और निर्णायक गोल किया जिससे मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर वर्ल्ड कप फुटबॉल में अपनी पहली जीत दर्ज की।सालाह ने 67वें मिनट में अपना 68वां अंतरराष्ट्रीय गोल करने के बाद मुट्ठी हवा में लहराकर जश्न मनाया, जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया। बीसी प्लेस वैंकूवर में खचाखच भरे स्टेडियम में लाल रंग की जर्सी पहने मिस्र के प्रशंसक इससे रोमांचित हो गए। जब 85वें मिनट में सालाह की जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारा गया किया गया तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

इस जीत के साथ मिस्र ग्रुप जी में शीर्ष पर पहुंच गया है, लेकिन अभी तक नॉकआउट राउंड में उसकी जगह पक्की नहीं हुई है। मिस्र को शुक्रवार को सिएटल में ईरान के खिलाफ निर्णायक मैच खेलना है, जिसमें उसे आगे बढ़ने के लिए कम से कम ड्रॉ जरूरत होगी। मिस्र चार साल पहले कतर में हुए विश्व कप में नहीं खेल पाया था। वह चौथी बार विश्व कप में भाग ले रहा है। सालाह ने 2018 में रूस में खेले गए विश्व कप में दो गोल किए थे।

केप वर्दे वर्सेस उरुग्वे मैच ड्रॉ

अपने पहले मैच में खिताब की प्रबल दावेदार स्पेन को चौंकाने वाले केप वर्दे ने अपना जादूई प्रदर्शन जारी रखते हुए दो बार के विश्व कप चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ भी यही कारनामा दोहराया और पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच 2-2 से ड्रॉ कराया। केविन पिना ने 21वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके विश्व कप में केप वर्दे का पहला गोल किया जबकि हेलियो वारेला ने 61वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। मैक्सी अराउजो (44वें) और अगस्टिन कैनोबियो (इंजरी टाइम के छठे मिनट) ने पहले हाफ के आखिर में गोल करके उरुग्वे को बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ में उसकी टीम मौके मिलने के बावजूद गोल करने में नाकाम रही।

केप वर्दे के पास नॉक आउट चरण में जगह बनाने का सुनहरा मौका है। उसके अब ग्रुप एच में उरुग्वे के बराबर दो अंक हैं और उसे अपना अंतिम मैच सऊदी अरब के खिलाफ खेलना है।

ईरान vs बेल्जियम का मैच गोलरहित छूटा

बेल्जियम ने दूसरे हाफ में अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन वह ईरान के गोलकीपर अलीरेज़ा बेइरानवंद को नहीं छका पाए जिससे इन दोनों देशों के बीच विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप जी का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। बेल्जियम और ईरान दोनों को इस मैच में जीत की सख्त दरकार थी लेकिन इन दोनों ने अपना लगातार दूसरा मैच ड्रॉ खेला। असल में ग्रुप जी में अभी तक सभी मैच ड्रॉ रहे हैं और चारों टीम के दो-दो अंक हैं। बेल्जियम हालांकि गोल अंतर के कारण सबसे नीचे है जबकि ईरान दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड पहले और मिस्र तीसरे स्थान पर है।

बेल्जियम के डिफेंडर नाथन नगोय को 66वें मिनट में लाल कार्ड मिला जब उन्होंने गेंद को पीछे की ओर गलत तरीके से किक किया और फिर ईरान के स्टार खिलाड़ी मेहदी तारेमी को गोल करने का साफ मौका मिलने से रोकने के लिए फाउल किया। ईरान इसका फायदा नहीं उठा सका। इसके विपरीत वह बेल्जियम था जिसने मैच के अंतिम क्षणों में गोल करने की बेहतर मौके बनाए। लेकिन बेइरानवंद मजबूत दीवार की तरह खड़े रहे। उन्होंने सात बार गेंद को गोल में जाने से रोका। सोफी स्टेडियम में आए इस नतीजे से दोनों में से कोई भी टीम खुश नहीं होगी।

फीफा वर्ल्ड कप रविवार, 21 जून 2026 रिजल्ट्स

उरुग्वे 2-2 काबो वर्डे – ग्रुप H – मियामी स्टेडियम

स्पेन 4-0 सऊदी अरब – ग्रुप H – अटलांटा स्टेडियम

बेल्जियम 0-0 ईरान – ग्रुप G – लॉस एंजिल्स स्टेडियम

न्यूजीलैंड 1-3 मिस्र – ग्रुप G – BC प्लेस वैंकूवर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 सोमवार, 22 जून 2026 मैच शेड्यूल

नॉर्वे बनाम सेनेगल – ग्रुप I – न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम

फ्रांस बनाम इराक – ग्रुप I – फिलाडेल्फिया स्टेडियम

अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया – ग्रुप J – डलास स्टेडियम

जॉर्डन बनाम अल्जीरिया – ग्रुप J – सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम

SOURCE : LIVE HINDUSTAN