Source :- LIVE HINDUSTAN
Blaupunkt India फेस्टिव सीजन से पहले अपनी स्मार्ट टीवी रेंज लेकर आई है। कंपनी की नई रेंज में 55 इंच Mini-QD 4K टीवी, 65 इंच Jio TeleOS QLED टीवी और 50 इंच Sigma टीवी शामिल हैं। Flipkart Big Billion Days 2026 के दौरान बैंक डिस्काउंट और लकी ड्रॉ का मौका भी मिलेगा।
Blaupunkt India ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी स्मार्ट टीवी रेंज का विस्तार किया है। कंपनी ने प्रीमियम Mini-QD 4K टीवी से लेकर Full HD टीवी और Jio TeleOS पर चलने वाले स्मार्ट टीवी तक कई ऑप्शंस पेश किए हैं। इस विस्तार के साथ कंपनी की कोशिश अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहकों को बेहतर डिस्प्ले, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स वाले टीवी उपलब्ध कराना है। कंपनी ने Flipkart Big Billion Days 2026 सेल के दौरान अपने स्मार्ट टीवी की कीमतों में कटौती और चुनिंदा बैंक कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट देने की भी घोषणा की है। सेल में Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
टीवी खरीदने पर कार और स्कूटर जीतने का मौका
Blaupunkt ने Flipkart Big Billion Days के दौरान ग्रैंड लकी ड्रॉ कॉन्टेस्ट की भी घोषणा की है। इसके साथ एलिजिबल टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को Tata Punch, Honda Activa और अलग-अलग स्क्रीन साइज के LED टीवी जीतने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता सेल के शुरुआती 10 दिनों तक चलेगी और हर दिन एक विनर घोषित किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, पहले दिन का बड़ा इनाम Tata Punch और दूसरे दिन Honda Activa है। अन्य विजेताओं को 24 इंच से लेकर 75 इंच तक के Thomson LED टीवी दिए जाएंगे। हालांकि, प्रतियोगिता में भाग लेने की शर्तें और एलिजिबिलिटी शॉपिंग से पहले Flipkart पर जरूर चेक करनी चाहिए।
Blaupunkt Mini-QD 4K TV में 120Hz रिफ्रेश रेट
कंपनी की नई रेंज में 55 इंच का Blaupunkt Mini-QD 4K स्मार्ट टीवी प्रमुख है। इसमें Mini LED बैकलाइट वाला Mini-QD पैनल दिया गया है, जो 1.1 अरब कलर्स दिखा सकता है। टीवी में HDR10+, Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। इसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है और इसमें VRR तथा ALLM के साथ 120Hz HSR रिफ्रेश रेट दिया गया है। ये फीचर्स खासतौर पर मूवी देखने और गेमिंग करने वालों के लिए काम के हो सकते हैं।
टीवी Google TV पर चलता है और इसमें Google Assistant, Chromecast तथा AirPlay का सपोर्ट मिलता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें 80W का चार-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 मिलते हैं। यूजर्स को Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar समेत 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स का एक्सेस भी मिलता है।
सम्बंधित सुझाव
Jio TeleOS वाले QLED टीवी अब 65 इंच में भी
Blaupunkt ने अपनी Jio TeleOS आधारित QLED 4K टीवी रेंज में 65 इंच का नया स्क्रीन साइज भी ऐड किया है। इससे पहले यह रेंज 43, 50 और 55 इंच के विकल्पों में उपलब्ध थी। इन टीवी में 1.1 अरब कलर्स वाला QLED 4K डिस्प्ले और HDR सपोर्ट मिलता है।
इनमें Jio के कंटेंट इकोसिस्टम के तहत 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल, JioGames और मल्टीलिंगुअल वॉयस असिस्टेंट वाला रिमोट दिया गया है। रिमोट पर Netflix, JioCinema, JioHotstar और YouTube के लिए अलग शॉर्टकट बटन भी मिलते हैं। टीवी में Amlogic प्रोसेसर, 2GB RAM और 8GB स्टोरेज है। स्क्रीन साइज के हिसाब से 40W से 48W तक का Dolby Audio साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 भी मिलते हैं।
Sigma सीरीज में 50 इंच का नया विकल्प
कंपनी ने अपनी Sigma सीरीज में भी 50 इंच का नया मॉडल शामिल किया है। यह टीवी Coolita 3.0 प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें QLED कलर टेक्नोलॉजी, बेजल-लेस डिजाइन और 48W तक का सराउंड साउंड दिया गया है। इसमें JioHotstar, YouTube, Prime Video, SonyLIV और Zee5 जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। इसके अतिरिक्त लाइव चैनल, प्री-इंस्टॉल्ड गेम्स, YouTube Shorts मोड, बिना नेटवर्क स्क्रीन प्रोजेक्शन और कंटेंट पर्सनलाइजेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




