Source :- LIVE HINDUSTAN
फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 FE और Galaxy S25 समेत कई Galaxy स्मार्टफोन पर बड़ी छूट मिलेगी। Galaxy S25 FE को सेल में 50,000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में लाने का संकेत दिया गया है।
फ्लिपकार्ट की साल की बड़ी Big Billion Days Sale 2026 अगले महीने शुरू होने वाली है और कंपनी ने स्मार्टफोन डील्स से जुड़ी डील्स शेयर करनी शुरू कर दी हैं। इस बार Samsung के कई Galaxy स्मार्टफोन पर खास ऑफर मिलने वाला है। इनमें Samsung Galaxy S25 FE, Galaxy S25, Galaxy A36, Galaxy F70 Pro 5G और Galaxy F70e 5G शामिल हैं। फ्लिपकार्ट ने फिलहाल इन फोन की सटीक सेल कीमत कन्फर्म नहीं की है, लेकिन अलग-अलग मॉडल के लिए प्राइस रेंज जरूर टीज की गई है।
सबसे बड़ा हाइलाइट Samsung Galaxy S25 FE को माना जा रहा है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, यह फोन Big Billion Days Sale में 4X,XXX रुपये की प्राइस रेंज में उपलब्ध होगा, यानी इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम रहेगी। Galaxy S25 FE को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले, 8GB RAM, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज और 4900mAh बैटरी मिलती है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
इन मॉडल्स पर भी मिलेगी बड़ी छूट
वहीं Samsung Galaxy S25 भी इस सेल में 60,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसकी लॉन्च कीमत 80,999 रुपये थी। इसके अलावा Galaxy A36 की कीमत 30,000 रुपये से कम और Galaxy F70 Pro 5G की कीमत भी 30,000 रुपये से कम होने की जानकारी सामने आई है। Galaxy F70e 5G को 20,000 रुपये से कम कीमत में पेश किए जाने की उम्मीद है। Samsung की प्रीमियम फोल्डेबल रेंज में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra को भी सेल के दौरान डिस्काउंट मिलेगा, हालांकि इनकी सटीक कीमत अभी सामने नहीं आई है।
सेल में मिलेगा इन ऑफर्स का फायदा
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। Flipkart Plus, Flipkart Black और चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। Samsung फोन की कीमत में मिलने वाली सीधी छूट के अलावा चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ UPI ऑफर, SuperCoins और EMI बेनेफिट्स भी उपलब्ध होंगे।
ध्यान देना चाहिए कि फ्लिपकार्ट ने अभी इन स्मार्टफोन की फाइनल सेल कीमत नहीं बताई है। इसलिए 50,000 रुपये से कम या 60,000 रुपये से कम जैसी कीमतों को फिलहाल अनाउंस्ड प्राइस ब्रैकेट के तौर पर देखना चाहिए। सेल शुरू होने के करीब कंपनी की ओर से इफेक्टिव प्राइस और एक्सट्रा बैंक ऑफर की जानकारी सामने आ सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




