Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Friday Box Office Report: ‘मिर्जापुर’ के सैलाब में बही ‘टॉक्सिक’, सीना ताने...

Friday Box Office Report: ‘मिर्जापुर’ के सैलाब में बही ‘टॉक्सिक’, सीना ताने खड़ी रही ‘इरुमुडी’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/Friday_box_office_report_1788543818828_527f07c6-d8c2-4097-949a-8504881d68c6_1788543830360_8e3af353-7bc9-4bc0-bb33-3c820faeaba9_4356b771-4c35-4151-9010-bdd6ef35dc55_d5eda646-d074-4e2c-b00d-bafa5a2dcd23.jpg

वीकेंड में तो हमेशा ही फिल्मों के कलेक्शन में शानदार उछाल आता है। लेकिन हम वीकेंड से पहले यानी फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में पहले ही अपना जलवा बिखेर रही थीं, वहीं आज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर आते ही कालीन भैया और मुन्ना भैया ने बवाल मचा दिया है। इसके रिलीज होने से साफ है कि पहले से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद ‘टॉक्सिक’, ‘आवारापन 2’, ‘इरुमुडी’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ जैसी फिल्मों की कमाई पर यकीन फर्क पड़ने वाला है। इन सबके बीच कमाई को लेकर टक्कर देखने को मिलेगा। ऐसे में इस बार फ्राइडे का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास रहा। वीकेंड में तो हमेशा ही फिल्मों के कलेक्शन में शानदार उछाल आता है। लेकिन हम वीकेंड से पहले यानी फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। तो चलिए देखते हैं किसने कितना कमाया…

‘मिर्जापुर’ ने आते ही निकाली बाकी फिल्मों की हेकड़ी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शुक्रवार को खबर लिखने तक 24.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहद शानदार होंगे।

दसवें दिन ‘टॉक्सिक’ की निकली हवा

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज दस दिन हो गए हैं।’टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन से इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने शुक्रवार को 1.75 करोड़ की नेट कमाई की। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 241.05 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 328.45 करोड़ हो गया है।

इरुमुडी ने दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?

रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिया है । ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म ने फर्स्ट वीक 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 15वें दिन 4.65 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 154.40 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये हो गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN