Home - Gmail यूजर्स की मौज, अब बोलने भर से हो जाएंगे काम, नए...

Gmail यूजर्स की मौज, अब बोलने भर से हो जाएंगे काम, नए AI फीचर्स ला रही कंपनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गूगल अब Gmail और Google Keep के लिए नए AI पावर्ड कन्वर्सेशनल फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर्स यूजर्स को टाइप करने के बजाय बोलकर रोजमर्रा के कामों को पूरे करने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

Gmail यूज करने में डबल मजा आने वाला है। जल्द जीमेल पर यूजर बोलकर अपना काम कर सकेंगे। गूगल ने मई में अपने एनुअल Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान नए AI फीचर्स की झलक दिखाई थी, और उम्मीद है कि ये फीचर्स Gmail, Google Docs और Google Keep में आएंगे। डेमो के दौरान, टेक कंपनी ने कन्फर्म किया कि ये नए कन्वर्सेशनल फीचर्स इस गर्मी के आखिर में रोलआउट होने लगेंगे। अब, आधिकारिक लॉन्च से पहले, गूगल, जीमेल और कीप में इन नए कन्वर्सेशनल टूल्स की टेस्टिंग कर रहा है। यह AI पावर्ड वॉयस फीचर्स यूजर्स को नोट्स ऑर्गनाइज करने और टाइपिंग के बजाय वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके रोजमर्रा के कामों को पूरे करने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनके पिक्सेल 11 सीरीज के साथ रिलीज होने की संभावना है।

गूगल ने US में नए जीमेल और कीप AI फीचर की टेस्टिंग शुरू की।

गूगल I/O में दिखाए गए गूगल कीप और जीमेल के कन्वर्सेशनल AI फीचर्स को 9to5Google ने यूएस में टेस्टिंग के दौरान देखा। वहीं, एंड्रॉयड अथॉरिटी, नोट्स ऐप, गूगल कीप पर लाइव चैट फंक्शनैलिटी को चालू करने में भी कामयाब रहा।

पब्लिकेशन द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि ‘Create a note’ बटन के ऊपर एक ‘Live’ फ्लोटिंग एक्शन बटन (FAB) दिया गया है। इस पर टैप करने से एक वॉयस-बेस्ड इंटरफेस खुलता है, जिससे यूजर्स टाइप करने के बजाय बोलकर नए नोट्स बना सकते हैं या मौजूदा नोट्स को एडिट कर सकते हैं। इस इंटरफेस से यूजर्स रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं, लेकिन वे गूगल टास्क पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। ेसबसे नीचे, वॉयस इंटरफेस में माइक्रोफोन को म्यूट करने, वॉयस निर्देश सबमिट करने या मौजूदा वॉयस इनपुट को रद्द करने के लिए बटन दिए गए हैं।

एक टेलीग्राम चैनल ने यह भी बताया कि जीमेल में भी इसी तरह का वॉयस-बेस्ड इंटरफेस उपलब्ध है। संभावना है कि यह फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

ऐसे काम करेंगे आवाज पर काम करने वाले फीचर्स

गूगल ने गूगल I/O 2026 में डॉक्स, जीमेल और कीप के लिए बातचीत करने वाले AI फीचर की घोषणा की। इस अपडेट के साथ, गूगल कीप बोले गए शब्दों को अपने-आप व्यवस्थित नोट्स और लिस्ट में बदल देगा।

डॉक्स लाइव यूजर्स को वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके आइडिया पर चर्चा करने, पहला ड्राफ्ट तैयार करने और डॉक्यूमेंट को बेहतर बनाने की सुविधा देता है। यह यूजर्स की अनुमति से जीमेल, ड्राइव, चैट और वेब से डेटा लेने की सुविधा भी देता है। जीमेल लाइव को यूजर के इनबॉक्स में खोजने और सवालों के जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है।

कंपनी ने नए कन्वर्सेशनल AI फीचर्स के लिए कोई खास रिलीज डेट नहीं बताई, लेकिन यह कन्फर्म किया कि ये नए फीचर्स इस गर्मी में यूएस में गूगल AI प्रो, गूगल AI अल्ट्रा और Android व iOS पर एलिजिबल वर्कस्पेस यूजर्स के लिए रोलआउट होने लगेंगे। उम्मीद है कि ये नए टूल्स आने वाली पिक्सेल 11 सीरीज के लॉन्च के आस-पास उपलब्ध होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN