Home rss business hindi GMP 147 रुपये, 107 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, इसी हफ्ते है लिस्टिंग

GMP 147 रुपये, 107 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, इसी हफ्ते है लिस्टिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

SS Retail IPO Details: एसएस रिटेल आईपीओ ग्रे मार्केट में इस समय भी मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 147 रुपये है। कंपनी की संभावित लिस्टिंग इसी हफ्ते होनी है। ऐसे में निवेशकों की उम्मीद आईपीओ से बढ़ गई है। बता दें, आईपीओ बंद हो चुका है। 3 दिन के ओपनिंग के दौरान आईपीओ को कुल 107 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

ग्रे मार्केट में तेजी (SS Retail IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 147 रुपये के प्रीमिम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 34 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को संकेत दे रहा है। दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि आईपीओ के जीएमपी में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में यह आईपीओ ग्रे मार्केट में सबसे अच्छी स्थिति में है।

किस कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन

यह आईपीओ 16 से 18 सितंबर तक रिटेल निवेशकों के लिए खुला था। खुदरा निवेशकों के पास आईपीओ पर तीन दिन दांव लगाने का मौका था। इस दौरान मेनबोर्ड इश्यू को 107 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में 35.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्यूआईबी में 214.22 गुना आईपीओ को सब्सक्राइब किया गया है। एनआईआई में आईपीओ 150 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त किया है।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 15 सितंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 146.40 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, आईपीओ के लिए एसएस रिटेल ने 403 रुपये से 424 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया था। कंपनी की तरफ से 35 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14840 रुपये का दांव लगाना पड़ा।

शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 21 सितंबर को प्रस्तावित है। कंपनी की लिस्टिंग 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई में होगी।

कितना है आईपीओ का साइज (SS Retail IPO Size)

एसएस रिटेल आईपीओ का साइज 500 करोड़ रुपये का है। आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। कंपनी फ्रेश शेयरों के जरिए 85.08 लाख शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 140 करोड़ रुपये के शेयर बेच रही है।

कंपनी की तरफ से आईपीओ से जुटाए 12.45 करोड़ रुपये का प्रयोग कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगी। वहीं, वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 241.35 करोड़ रुपये का उपयोग करने वाली है। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग किया जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN